बरेली

urs e razavi:दरगाह आला हजरत पर अखिलेश यादव की तरफ से हुई चादरपोशी- देखें वीडियो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी कराई चादरपोशी।

2 min read
Nov 04, 2018
chadarposhi at Dargah e ala hazrat on behalf of akhlesh yadav
urs e razavi:दरगाह आला हजरत पर अखिलेश यादव की तरफ से हुई चादरपोशी- देखें वीडियो

बरेली। आला हजरत का 100वां उर्स ए रज़वी बरेली में मनाया जा रहा है। उर्स में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी जायरीन बरेली पहुंचे हुए है। उर्स के मौके पर दरगाह पर चादरपोशी की जा रही है। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से भी दरगाह पर चादरपोशी कराई गई। अखिलेश यादव की तरफ से समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अताउर्ररहमान चादर लेकर दरगाह पर पहुंचे और चादरपोशी की। अखिलेश यादव ने दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और शहर काजी असजद मियां को उर्स की मुबारकवाद भी भेजी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी कराई चादरपोशी।

Ala Hazrat on behalf of arvind kejrival" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/04/img-20181104-wa0021_3669800-m.jpg">

ये लेकर पहुंचे चादर

अखिलेश यादव की चादर लेकर प्रदेश प्रवक्ता अताउर्रहमान, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पार्षद अब्दुल कय्यूम, दिनेश यादव, अरविन्द यादव, छात्र नेता फैज मोहम्मद, आरिफ कुरैशी दरगाह पहुंचे और इन्होने अखिलेश यादव की तरफ से चादरपोशी की। चादरपोशी के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अखिलेश यादव का पत्र भी दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां को दिया।

अरविन्द केजरीवाल ने भी कराई चादरपोशी

आला हजरत के उर्स में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी दरगाह पर चादरपोशी कराई और सुब्हानी मियाँ मुबारकवाद भेजी है। अरविन्द केजरीवाल की चादर लेकर पार्टी के संस्थापक सदस्य रईस अहमद बरेली पहुंचे और उनके साथ प्रदेश महासचिव अरविन्द अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह, ज्वाला प्रसाद, उदयवीर सिंह सुभाष झा इरशाद अंसारी ने दरगाह पर चादरपोशी की और दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां से मुलाकात कर उन्हें मुबारकवाद दी।

Published on:
04 Nov 2018 04:00 pm