बरेली

बरेली में पहली बार एसएसपी ने बनाया कांवड़ सेल, कांवड़ियों की होगी हर मूवमेंट पर मॉनिटरिंग

कांवड़ के दौरान हर साल सांप्रदायिक झगड़े और विवादों को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ सेल का गठन किया है।
less than 1 minute read
Jul 09, 2024
Feature image

बरेली। कांवड़ के दौरान हर साल सांप्रदायिक झगड़े और विवादों को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ सेल का गठन किया है। कामर्शियल में एक इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल और दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।

22 जुलाई से 19 अगस्त तक चलेगी कांवड़

सावन में कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है। 19 अगस्त तक चलेगी। बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर और आसपास के जिलों के कांवड़िए बदायूं में कछला घाट से लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश तक गंगाजल लेने के लिए जाते हैं। गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं। श्रावण शिवरात्रि के परिप्रेक्ष्य में जलाभिषेक के लिए करीब दो सप्ताह पूर्व कांवड़ियों का आना-जाना शुरू हो जाता है।

कांवड़ियों और पुलिस टीम से 24 घंटे समन्वय स्थापित करेगा कांवड़ सेल

कांवड़ सेल बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली की शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए पुलिस टीमों और कांवड़ियों के बीच समन्वय स्थापित करेगा। एसपी ट्रैफिक शिवराज सिंह की मॉनिटरिंग में रिजर्व पुलिस लाइन में कांवड़ सेल का गठन किया गया है। कावड़ सेल 24 घंटे समन्वय कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा। कहीं भी कुछ जरा सी समस्या होने पर पुलिस बल थाना प्रभारी के मध्य समन्वय स्थापित कर 24 घंटे की मौजूदगी सुनिश्चित कराएगी। लैंडलाइन की मल्टीप्ल लाइंस के माध्यम से अलग-अलग जत्थों एवं ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर सुगमता सुनिश्चित कराएगी। एसएसपी अनुराग ने कांवड़ सेल के साथ पहली बैठक कर सभी को सुरक्षा और सुरक्षित यातायात के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
09 Jul 2024 09:54 pm
Published on:
09 Jul 2024 09:54 pm