बरेली

अस्पताल स्टॉफ को रेप पीड़ित तीन साल की बच्ची पर भी नहीं आई दया, एसपी से भी हुई नोक झोंक- देखें वीडियो

परिजन बच्ची को अस्पताल में भर्ती करने का आग्रह कर रहे थे लेकिन अस्पताल का स्टॉफ परिजनों को नियम कानून का पाठ पढ़ा रहा था।
less than 1 minute read
May 13, 2019
Hospital staff refused to Admit Rape victim's in hospital
अस्पताल स्टॉफ को रेप पीड़ित तीन साल की बच्ची पर भी नहीं आई दया, एसपी से भी हुई नोक झोंक- देखें वीडियो

बरेली। जिला महिला अस्पताल के स्टॉफ की संवेदनहीनता सामने आई है। इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची रेप पीड़ित तीन साल की बच्ची पर अस्पताल के स्टॉफ को दया नहीं आई। परिजन बच्ची को अस्पताल में भर्ती करने का आग्रह कर रहे थे लेकिन अस्पताल का स्टॉफ परिजनों को नियम कानून का पाठ पढ़ा रहा था। जिसके बाद बच्ची की मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई जिसके बाद करीब दो घंटे बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही बच्ची का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी ग्रामीण से भी अस्पताल प्रशासन ने दरोगा समझ कर बात की जिस पर एसपी ग्रामीण ने नाराजगी जताई। जब परिजनों ने बच्ची के इलाज में लापरवाही की बात कही तो एसपी ग्रामीण ने इस पर भी नाराजगी जाहिर की।

क्या था मामला
फतेहगंजपूर्वी में एक ताऊ ने तीन साल की भतीजी के साथ रेप किया था जिसके कारण बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। बच्ची के परिजन उसे इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे जहाँ पर अस्पताल के स्टॉफ ने बच्ची को भर्ती करने की जगह पुलिस का परवाना लेकर आने की बात कही। जिस पर बच्ची की मां कोतवाली गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली से फतेहगंजपूर्वी थाने को सूचना दी गई। जिसके बाद फतेहगंजपूर्वी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच करीब दो घंटे बीत गए।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
13 May 2019 11:53 am
Published on:
13 May 2019 11:53 am