
बरेली। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई NSUI ने पूरे देश में सोशल मीडिया के 15 राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है । जिसमे संगठन ने बरेली के रहने वाले 21 वर्षीय हर्ष बिसारिया को राष्ट्रीय टीम में स्थान देते हुए उन्हें राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बनाया है। हर्ष को देश की राजधानी दिल्ली समेत पूर्वोत्तर के दो राज्यों मिजोरम व नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है।
अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर हर्ष बिसारिया ने सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी, NSUI की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता, NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन व NSUI सोशल मीडिया इंचार्ज व राष्ट्रीय सचिवों साइमन फारूकी व गुलजेब अहमद का धन्यवाद अदा किया और कहा कि संगठन ने लोकसभा चुनाव के मध्य उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसका वो पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और इन चुनावों में NSUI सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र सरकार की जुमलेबाजी की कलई खोलने का काम करेगी, वर्तमान सरकार ने छात्रों और युवाओ को सिर्फ ठगने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को कभी पकौड़े बेचने तो कभी जूते पॉलिश की सलाह केवल वही सरकार दे सकती है जो छात्र विरोधी हो।
राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर हर्ष बिसारिया ने अपनी तरक्की का श्रेय NSUI के राष्ट्रीय प्रतिनिधि पारस शुक्ला व जिलाध्यक्ष सैय्यद फरहान अली को देते हुए कहा कि उन्होंने इतनी कम उम्र में जो कुछ सीखा है सब इन दोनों की ही देन है और आज इनके व टीम के साथियों के साथ कि वजह से वे NSUI की राष्ट्रीय टीम के सबसे युवा चेहरे बने हैं, उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वे विशेष रूप से अपने प्रभार वाले राज्यों में संगठन को और मजबूती प्रदान करते हुए, जन जन तक इस भ्रष्टाचारी व जन विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरे निष्ठा से काम करेंगे।