बरेली

अधिक सीट जीतने के बाद भी मोदी मंत्रिमंडल से रुहेलखंड का रूतबा गिरा

सिर्फ एक सांसद को मिला मंत्री पद, पिछली सरकार में बने थे तीन मंत्री, 2014 में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री मिला था मण्डल को, इस बार सिर्फ संतोष गंगवार को मिला मंत्री पद
2 min read
May 31, 2019
Only Santosh Gangwar made minister of Bareilly division in Modi Cabine
अधिक सीट जीतने के बाद भी मोदी मंत्रिमंडल से रुहेलखंड का रूतबा गिरा

बरेली। लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने वाले एनडीए के मंत्रियों ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ ली। मोदी सरकार- 2 में रुहेलखंड से सिर्फ बरेली के सांसद संतोष गंगवार को जगह मिल सकी है। जबकि मोदी सरकार-1 में मंडल से तीन मंत्री बनाई गए थे। संतोष गंगवार के समर्थक उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन संतोष गंगवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ही बनाया गया है जिससे लोग निराश हो गए।

पहले बने थे तीन मंत्री

भाजपा की प्रचंड जीत में बरेली मंडल का भी अहम योगदान रहा है। इस बार भाजपा ने मंडल की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि पिछले चुनाव में भाजपा ने चार सीट पर ही जीत हासिल की थी। चार सीट जीतने पर भी मंडल के तीन सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। पिछली बार पीलीभीत की सांसद मेनका गांधी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था जबकि बरेली के सांसद संतोष गंगवार को राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार और शाजहांपुर की सांसद कृष्णा राज को भी राज्य मंत्री का पद मिला था। इस बार ,मंडल की पाँचों सीट जीतने पर मंडल को मंत्रिमंडल में उचित स्थान मिलने की उम्मीद थी लेकिन सिर्फ बरेली के सांसद संतोष गंगवार को ही मंत्री बनाया गया है।

आठवीं बार जीते संतोष गंगवार

बरेली के सांसद संतोष गंगवार इस बार आठवीं बार चुनाव जीते है और बरेली के लोगों को उम्मीद थी कि भाजपा के वरिष्ठ नेता को इस बार मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा लेकिन उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया जिससे लोग निराश हो गए। लोगों को उम्मीद थी कि लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले वरुण गांधी और सपा के मजबूत गढ़ बदायूं में जीत दर्ज करने वाली संघमित्रा मौर्य को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है लेकिन इस बारे बरेली मंडल की झोली खाली सी रही।

Updated on:
31 May 2019 03:53 pm
Published on:
31 May 2019 08:13 am
Also Read
View All