बरेली

एसएसपी अनुराग आर्य सेलेक्शन ग्रेड पर प्रोन्नत, एडीजी और डीआईजी ने लगाया स्टार और कॉलर बैंड

अपराध नियंत्रण और सख्त कानून-व्यवस्था के लिए जाने वाले एसएसपी अनुराग आर्य को उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा सेलेक्शन ग्रेड पर प्रोन्नत किया है। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग आर्य वर्तमान में बरेली के एसएसपी हैं।

less than 1 minute read
Jan 01, 2026
Feature image

बरेली। अपराध नियंत्रण और सख्त कानून-व्यवस्था के लिए जाने वाले एसएसपी अनुराग आर्य को उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा सेलेक्शन ग्रेड पर प्रोन्नत किया है। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग आर्य वर्तमान में बरेली के एसएसपी हैं। प्रोन्नति के साथ एसएसपी अनुराग आर्य के कंधों पर एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी अजय साहनी ने एक अतिरिक्त स्टार और कॉलर बैंड भी सुशोभित किया है।

गुरुवार को बरेली जोन मुख्यालय पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन ने की। इस अवसर पर अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने अनुराग आर्य के कंधों पर अतिरिक्त स्टार और कॉलर बैंड लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को सख्त, अनुशासित और परिणाम प्रदत्त बताते हुए कहा कि बरेली में अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस काम हुआ है।

एक साल में बदली जिले की तस्वीर

एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में बीते एक वर्ष के दौरान जिले में हत्या, लूट, झपटमारी और चोरी जैसी वारदातों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। कुख्यात डकैत शैतान का एनकाउंटर, कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और बड़े बवालों के आरोपियों पर सख्ती ने उन्हें प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई। मौलाना तौकीर समेत अन्य मामलों में की गई कठोर कार्रवाई लखनऊ तक चर्चा में रही।

जिले के अधिकारियों ने भी की सराहना

समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) सहित बरेली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय कर्मी मौजूद रहे। सभी ने अनुराग आर्य की प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और स्पष्ट निर्णय-शैली की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read
View All
बरेली में TGT परीक्षा के पहले ही दिन साल्वर गैंग की सेंधमारी, विमल की जगह परीक्षा दे रहा था प्रमोद, 1.5 लाख में हुई थी डील

बरेली के ठेकेदार पर बीडीए की बड़ी कार्रवाई, 4 साल में नहीं बना कन्वेंशन सेंटर, 8 बार मोहलत के बाद सत्य साईं बिल्डर डिबार

बरेली में साध्वी प्राची के तीखे तेवर, सूर्या हत्याकांड पर भड़कीं, खोड़ा को लेकर किया बड़ा दावा

SSP ने चौकी इंचार्ज को किया किया सस्पेंड, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में मिली लापरवाही, कई और इंचार्ज रडार पर

मध्य प्रदेश की युवती को मोहब्बत का झांसा देकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर दिया तीन तलाक, भोजीपुरा की बहू ने शौहर पर कराई FIR