बरेली

पत्नी फेसबुक पर किसी से चुपचाप करती थी चैटिंग, पति ने रोका तो हुआ ऐसा हाल…

पिछले कुछ माह से उसकी पत्नी किसी से फेसबुक पर बात करती थी और अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देती थी

less than 1 minute read
May 12, 2019

बरेली। फेसबुक पर चैटिंग करने से रोकने पर महिला ने पति की पिटाई कर दी और पति की शिकायत पुलिस से कर दी।पत्नी की शिकायत पर पुलिस पति को पकड़ ले गई और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।

सुभाषनगर के रहने वाले एक युवक ने कुछ साल पहले प्रेमविवाह किया था और वो इस समय पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा है। पिछले कुछ माह से उसकी पत्नी किसी से फेसबुक पर बात करती थी और अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देती थी इस बात का पता जब युवक को चला तो उसने चुपके से पत्नी का मोबाइल चेक किया तो उसको सारी हकीकत पता चली। इस बात का जब उसने पत्नी के सामने विरोध किया तो पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिस पर पुलिस पति को पकड़ ले गई और उसका शांति भंग में चालान कर दिया।

युवक ने बताया कि उसकी पत्नी दिन भर मोबाइल में ही लगी रहती है और घर का कोई काम नहीं करती है। जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी ने न सिर्फ उसे पीटा बल्कि पुलिस को भी सूचना दे दी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook .com/patrikauttarpradesh/">Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
12 May 2019 10:49 am
Also Read
View All