बाड़मेर

BARMER#पाकिस्तान नेटवर्क भारत सीमा में, पाक सिम पर प्रतिबन्ध

पाकिस्तान नेटवर्क भारत सीमा में, पाक सिम पर प्रतिबन्ध जिला मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश बाडमेर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया। किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
Nov 15, 2022
भारत पाक बोर्डर(फाईल फोटो)

पाकिस्तान नेटवर्क भारत सीमा में, पाक सिम पर प्रतिबन्ध

जिला मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाडमेर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया। किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क काम कर रहा है। पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक भारतीय सीमा आ रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क से आसानी से सम्पर्क होने की आशंका है जिसके चलते धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

Published on:
15 Nov 2022 07:13 pm
Also Read
View All
Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया