बाड़मेर

बच्चों को सेवा की शिक्षा देने में बाड़मेर अव्वल, कैसे पढि़ए पूरा समाचार

- एनएसएस में पूरे प्रदेश में साठ इकाइयां बनीं, अकेले बाड़मेर में 21
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2022, 11:06 PM IST
br1009c45.jpg

बाड़मेर. उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को सेवा की सीख देने को लेकर बनने वाली एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के गठन में बाड़मेर पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है।

प्रदेश के साठ विद्यालयों में इसका गठन हुआ जिसमें से अकेले बाड़मेर में 21 स्कूलों में नई एनएसएस इकाइयां संचालित हो रही है। प्रथम वर्ष में केवल 11वीं के विद्यार्थी छात्र-छात्राएं इससे जुड़ते हैं और हर इकाई में सौ का नामांकन होता है। इसका नाम एनएसएस प्लस 2 यूनिट है। स्कूलों में अध्ययन के दौरान बच्चों में राष्ट्रप्रेम व सेवा, समाज सेवा का जज्बा पैदा करने के लिए एनएसएस का संचालन विद्यालयों में होता है। उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में एनएसएस की नवीन इकाइयां गठन के निर्देश निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने दिए थे। इसकी पालना में बाड़मेर जिले ने शिक्षा सत्र 2022-23 में 21 इकाइयों का गठन किया गया।

जिले में यहां बनी एनएसएस इकाइयां इस सत्र में जिले के राउमावि टापरा, पादरू, भगतसिंह, बिशाला, भाडखा, नोसर, रामसिंह मूंगड़ा, जागसा, रामसर, शिव, पाटोदी, गंगासरा, गिड़ा, आडेल, पायलाकलां व धनाऊ, महात्मागांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल सेडवा, राबाउमावि बायतु मालू ,जसोल,सिवाना व गडरारोड में एनएसएस इकाइ गठित की है।

सराहनीय प्रयास रहा- एनएसएस गठन को लेकर सराहनीय प्रयास रहा है। एक साथ् 21 इकाइयां गठित होना बहुत ही सुखद है।- चम्पालाल जांगिड़, शिक्षक

बाड़मेर का बेहतर प्रदर्शन पूरे प्रदेश में एनएसएस की साठ इकाइयां इस सत्र में गठित हुई है जिसमें से बाड़मेर में 21 है। यह अपने आप में बड़ी बात है। समस्त संस्था प्रधानों व स्टाफ के सहयोग से यह संभव हुआ है। एनएसएस गठन से छात्र-छात्राओं में सेवा का जज्बा पैदा होता है। - जेतमालसिंह राठौड़, एडीईओ बाडमेर

Updated on:
9 Sep 2022, 11:06 PM IST
Published on: