बाड़मेर

कांग्रेस ने पुलिस को कहा- बेगुनाहों को नहीं फंसाएं, पुलिस बोली- बेवजह कोई नहीं फंसेगा, पढिए पूरी खबर

- बाड़मेर में उपद्रव का मामला : पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर होगी गिरफ्तारी

2 min read
Apr 04, 2018
Case of violence in Barmer

बाड़मेर. भारत बंद के बाद हुए उपद्रव को लेकर उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। बाड़मेर और सिवाना में बीएसएफ की तैनागती के साथ ही धारा 144 की अवधि बढ़ाई है। जिले के अन्य इलाकों में धारा 144 हटा दी गई है। इंटरनेट सेवाएं गुरुवार सुबह 8 बजे तक बहाल नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जिले की शांति समिति की बैठक गुरुवार को बुलाई है। जिलेभर में लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की गई है। इधर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि बेगुनाहों को फंसायां नहंी जाए। पुलिस का कहना है कि बेवजह लोगों को नहीं फंसाया जाएगा। वीडियो के आधार पर पहचान होने के बाद गिरफ्तारी होगी।

कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर 2 अप्रेल को दलित संगठनों की ओर से बाड़मेर बंद के दौरान हुई घटना में निर्दोषों को नहीं फंसाने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि हंगामें में कुछ समाजकंटक शामिल थे, लेकिन पुलिस बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार कर रही है। पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कलक्टर, एसपी को बताया कि पुलिस इस सम्बंध में सही जांच करें। बेगुनाहों को नहीं फंसाएं। जिलाध्यक्ष फतेह खां ने बताया कि इस मौके पर पूर्व सांसद हरीश चौधरी, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, पूर्व मंत्री अमीन खां, पूर्व विधायक पचपदरा मदन प्रजापत, पूर्व विधायक चौहटन पदमाराम, गफूर अहमद, आजादसिंह राठौड़, बच्चू खां उपस्थित रहे।

शांति बनाने की अपील की
जिला कांग्रेस कमेटी ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की। उन्होने किसी भी प्रकार के बहकावे में नहीं आने व कानून पर विश्वास रखने की बात कही। इधर, जिला प्रशासन ने गुरूवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक बुलाई गई है।

26 फिर गिरफ्तार, धरपकड़ जारी
शहर कोतवाल अमरसिंह रतनु ने बताया कि पुलिस फोटो व वीडियो से आरोपितों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए 26 आरोपितों को चौहटन सर्किल पर हाईवे जाम करने व उप्रदव मचाने के मामले में प्रोडेक्शन वारंट पर फिर गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ कर अन्य आरोपितों की पहचान करवाई जाएगी। पुलिस की टीमें अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Published on:
04 Apr 2018 09:28 pm
Also Read
View All
Crude Oil: तेल संकट के बीच राजस्थान से बड़ी खुशखबरी, बाड़मेर में रोजाना 2,000 बैरल तेल उत्पादन बढ़ा, लोगों को मिलेगी राहत

Rajasthan Politics : रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में भारी कटौती, अब केवल 1 सुरक्षाकर्मी के भरोसे ‘शिव विधायक’, सामने आई ये बड़ी वजह !

पचपदरा रिफाइनरी: पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक भविष्य को मिलेगी नई उड़ान, 50 हजार नए रोजगार की संभावना

गांव वालों ने पहनावे पर कसे थे तंज, पिता के साथ ने बदल दी किस्मत; अब कामना बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर

Rajasthan Suicide: किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं हो…लिखकर शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड, पिता की आंखों से निकले आंसू