बाड़मेर

5 दिन में 3 करोड़ 60 लाख की अवैध शराब जब्त

- 70 लाख की 556 कर्टन अवैध शराब जब्त 2 तस्कर गिरफ्तार

less than 1 minute read
बाड़मेर पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्करी के आरोपी।

सौ दिवसीय कार्य योजना को लेकर जिले की पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। बीते पांच दिन में जिले में 3 करोड़ 60 लाख की शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बाड़मेर पुलिस ने 3 ट्रक व 2 एसयूवी कार से शराब ले 2.5 करोड़ की शराब जब्त की। वहीं गुड़ामालानी पुलिस ने मेगा हाइवे पर लगातार कार्रवाई कर दो ट्रक से 1 करोड़ 10 लाख की शराब बरामद की है।

556 कर्टन अवैध शराब बरामद
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि स्पेशल टीम के कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह को शिव की तरफ से आ रहे एक कंटेनर में अवैध शराब की सूचना मिली। इस पर टीम ने पुलिस थाना ग्रामीण के आगे नाकाबंदी कर कंटेनर ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली। इस पर उसमें से पंजाब निर्मित 556 कर्टन अवैध शराब बरामद हुई।

दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रक में सवार सुखदेवसिंह संधू 39 पुत्र बगीचासिंह जटसिख निवासी मलावाला बस्ती मूध फिरोजपुर पंजाब तथा हरदेवसिंह 45 पुत्र अर्जनसिंह जट सिख निवासी हरिके जिला तरनतारण पंजाब को दस्तयाब किया। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी जा रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह व शिवरतन की विशेष भूमिका रही। मामले लेकर पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on:
30 Jan 2024 12:37 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज