बाड़मेर

रोगियों को चश्मे किए वितरित

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा और बाड़मेर जन सेवा समिति की ओर से स्थानीय रेन बसेरे में दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2021, 12:14 AM IST
रोगियों को चश्मे किए वितरित
रोगियों को चश्मे किए वितरित

बाड़मेर. भारत विकास परिषद मुख्य शाखा और बाड़मेर जन सेवा समिति की ओर से स्थानीय रेन बसेरे में दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

रविवार को समापन समारोह में 62 रोगियों को ऑपरेशन उपरांत पुष्प कुमार डांगरा ने चश्मे वितरित किए। कुसुम डांगरा ने कहा कि मानव सेवा सर्वोपरि है।

ईश्वर हमे समय समय पर सेवा के अवसर प्रदान करता है जिसका हमे सदुपयोग करना चाहिए । डांगरा ने अपने कर्मस्थली भिवंडी और मुम्बई में भी इस तरह के सेवा अभियानों की जानकारी दी ।

उन्होंने इस तरह के सेवा कार्यों से महिलाओं को आगे आकर जुडऩे का आह्वान किया।भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष ओम जोशी ने कहा कि परिषद के स्थापना के 25वें वर्ष के उपलक्ष में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में 318 रोगियों की जांच की गई जिसमें से 62 रोगियों का आंखों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाए गए।

चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक गिगल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।जिला प्रभारी ओमप्रकाश मेहता, सम्पत लूणिया, धनराज व्यास, जालमसिंह राजपुरोहित उपस्थित थे।

Published on: