बाड़मेर

नेत्रदान महादान कार्यक्रम आयोजित, बताई महत्ता

- 61 आवेदन भरे
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2021, 12:35 AM IST
नेत्रदान महादान कार्यक्रम आयोजित, बताई महत्ता
नेत्रदान महादान कार्यक्रम आयोजित, बताई महत्ता

बाड़मेर. भाजपा महिला मोर्चा बाड़मेर की ओर नेत्रदान कार्यक्रम मुख्य अतिथि चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राधा रामावत, विशिष्ट आतिथि ओमप्रकाश जाटोल के सानिध्य में हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प किया।

कार्यालय प्रभारी निधि रामावत ने 61 आवेदन भरे। इस अवसर पर डॉ. विक्रांत रामावत ने नेत्रदान के प्रति भ्रांतियां आम आदमी के मन मस्तिष्क में है उसको विस्तृत रूप से स्पष्ट करते हुए नेत्रदान की महत्ता बताई। डॉ. राधा रामावत ने आगामी सेवा कार्यों की जानकारी दी।

रूपाराम सारण ने कार्यक्रम की सराहना की। ओमप्रकाश जाटोल ने नेत्रदान महादान बताते हुए सभी से नेत्रदान की अपील की। भाजपा जिला मंत्री अनिता चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। महिला मोर्चा महामंत्री मधु चारण ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

मंच संचालन ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष खीमसिंह चौहान ने किया जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर दरिया कंवर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी दवे ,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गंगा चौधरी, पन्नी देवी हरीश गोदारा उपस्थित रहे।

Published on: