बाड़मेर

किसानों ने कब्जा हटाने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

लिग्नाइट परियोजना के तहत अवाप्त जमीन से कब्जे हटाने का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2021, 11:46 PM IST
किसानों ने कब्जा हटाने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
किसानों ने कब्जा हटाने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

बाड़मेर. जालीपा कपूरड़ी लिग्नाइट परियोजना राजवेस्ट के तहत किसानों को कथितरूप से परेशान करने के विरोध में तेली समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन से मिल समस्या बताई।

किसानों ने विधायक को बताया कि कंपनी ने उनसे वादा किया था कि कब्रिस्तान की जमीन के बदले कब्रिस्तान की जमीन शहर के नजदीक देंगे लेकिन अब कंपनी मुकर गई। कम्पनी किसानों के टांकें, चारदीवारी तोड़ कर फसलें खराब कर उनको वहां से हटने का कह रही है जबकि कम्पनी खुद के किए वादे पूरे नहीं कर रही। इससे पहले महावीर पार्क में तेली समाज के लोगों की बैठक हुई जिसमें पूर्व राज्यमंत्री अशरफ अली ने कहा कि कंपनी किसानों डरा धमका कर दबाने चाहती है।

किसानों का सब्र नहीं तोड़ें कब्जा हटाने के नाम पर किसानों को तंग नहीं करें। हाजी अब्दुल गनी तेली ने कहा कि कंपनी किसानों के साथ जोर जबरदस्ती ना करें। तेली समाज के सदर अब्दुल रहमान ने कहा कि जल्द ही भूमि अवाप्ति से प्रभावित 7 गांव के लोगों की बैठक के साथ अगली रणनीति तैयार कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

हाजी गुलाम नबी, हाजी सफी खान राठौड़, हाजी तना बक्स, हाजी अब्दुल सत्तार, हाजी सफी मोहम्मद, रहीम खान, हाजी अब्दुल अय्यूब, दिलबर खान, हाजी अब्दुल कलाम मौजूद थे।

Published on: