सरकारी स्कूलों में इन दिनों छात्राओं को निशुल्क साईकिलों का वितरण किया जा रहा है।
सरकारी स्कूलों में इन दिनों छात्राओं को निशुल्क साईकिलों का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को विभिन्न स्कूलों में सैकड़ों बालिकाओं को अतिथियों के हाथों साईकिल दी गई। साईकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों ने कहा कि इस साईकिल से बालिकाओं को अपनी पढाई जारी रखने में मदद मिलेगी। साथ ही घर से आने जाने में भी सहुलियत रहेगी।
गडरारोड़
स्थानीय राबाउमावि में बुधवार को 34 बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई। प्रधानाचार्य सुंदरराम नेे योजना की जानकारी दी। इस मौके पर नंदलाल लोढा. मोहनराम, वीरसिंह, प्रदीप कुमार,गेमरलाल, अमोलखराम, ठाकराराम आदि मौजूद थे।
रामसर. राआउमावि ख्रडीऩ में 51 बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई। प्रधानाचार्य खेराजराम गोदारा ने बालिकाओं को अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुकेश दुलड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
शिव . राआमावि हाड़वेचा की कक्षा 9 वीं की बालिकाओं को निशुल्क साईकिल वितरित की गई। प्रधानाध्यापक परमानंद खत्री ने शिक्षा की महता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भवानीसिंह. भाईखान,गोविंद कुमार , पूर्णसिंह, देवाराम आदि मौजूद थे।
गुड़ामालानी. राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय आलपुरा में सरपंच मगराज माचरा के आतिथ्य में साईकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें सरपंच माचरा, राजूसिंह और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने 21 बालिकाओं को साईकिल दी।सुखदेव परमार , हनुमानसिंह चौधरी, थानाराम चौधरी, बाबूलाल जाट, माया खत्री आदि मौजूद थे।
सिणधरी. स्थानीय राबाउमावि में बुधवार को 95 बालिकाओं को साईकिलें वितरण की गई।
प्रधानाचार्य विरमाराम मांझू ने संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा समिति अध्यक्ष सोहनलाल यति , राउमावि सिणधरी के प्रधानाचार्य पन्नालाल,शांति डॉम, बाबूलाल प्रजापत,आदि अतिथि मौजूद थे।
सेड़वा.राआउमावि कोटडिय़ा में बुधवार को 23 बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई।प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंघल व पंचायत समिति सदस्य रणछोडसिंह चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ओमप्रकाश ढाका, मूलाराम प्रजापत ,अशोक मांझू आदि मौजूद रहे।
स्थानीय राबाउमावि में बुधवार को 95 बालिकाओं को साईकिलें वितरण की गई।
प्रधानाचार्य विरमाराम मांझू ने संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा समिति अध्यक्ष सोहनलाल यति , राउमावि सिणधरी के प्रधानाचार्य पन्नालाल,शांति डॉम, बाबूलाल प्रजापत,आदि अतिथि मौजूद थे।