बाड़मेर

दिनदहाड़े व्यस्तम मार्केट से युवक अपहरण, मारपीट के बाद पटककर भागे बदमाश

- शहर के नवले की चक्की के पास हुई वारदात, तीन घण्टें में युवक दस्तयाब, आरोपी फरार
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2021, 9:06 PM IST
kidnap news barmer
kidnap news barmer

बाड़मेर.
सदर थाना क्षेत्र के जैसलमेर रोड़ पर नवले की चक्की के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस की नाकाबंदी व तलाशी के चलते अपहरणकर्ता युवक के साथ मारपीट कर कगाऊ रोड़ पर पटक कर भाग गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी है।


पुलिस के अनुसार चौखला निवासी हितेश उर्फ हीराराम पुत्र जस्साराम का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर बाड़मेर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाकर तलाशी शुरू की। करीब तीन घण्टे बाद अपह्त युवक को अपहरकर्ता कगाऊ रोड़ पर पटक कर भाग गए। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार हुआ। पुलिस अधिकारी युवक से पूरे प्रकरण को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी हनुमानराम, ईश्वरराम सहित अन्य के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तीन घण्टें बाद किया दस्तयाब
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ तलाश शुरू की। सदर पुलिस को सूचना मिली कि अपहरकर्ता डूंगेरो का तला सड़क मार्ग पर जा रहे है। पुलिस ने पीछा किया तो अपह्त युवक को कगाऊ रोड़ पर पटक कर भाग गए। पुलिस ने अपह्त युवक को अस्पताल पहुंचाया।

एसपी व डिप्टी पहुंचे घटनास्थल
अपहरण की सूचना मिलने पर कोतवाली, सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीसीटी फुटेज देखकर क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, डिप्टी आनंदसिंह, कोतवाल उगमराज, सदर थाना प्रभारी अनिलकुमार, ग्रामीण पर्बतसिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

Published on: