बाड़मेर

मोकलसर – बिशनगढ़ रेलमार्ग के पर अण्डरब्रिज के पास युवक रेलगाड़ी के आगे कूदा, परिजनों ने बिस्तर खाली देखा तो चला पता

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2018, 9:18 PM IST
man jumps before train in Barmer
मोकलसर - बिशनगढ़ रेलमार्ग के पर अण्डरब्रिज के पास युवक रेलगाड़ी के आगे कूदा, परिजनों ने बिस्तर खाली देखा तो चला पता

मोकलसर.
मोकलसर - बिशनगढ़ रेलमार्ग के पर अण्डरब्रिज के पास एक युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर मोकलसर चौकी प्रभारी अमरसिंह मीणा मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। इसकी पहचान लिखमाराम (३५) पुत्र चुन्नीलाल प्रजापत निवासी मोकलसर के रूप में हुई । मृतक के भाई लालाराम ने रिपोर्ट दर्ज बताया कि उसका भाई लिखमाराम मानसिक रूप से विक्षिप्त था। रविवार मध्य रात्रि घरवालों को बिना बताए निकल गया। सुबह देखा तो वो बिस्तर पर नहीं था। खोजबीन करने पर रेल लाइन पर एक व्यक्ति के कटने की जानकारी मिली। जाकर देखा तो उसका भाई मरा हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर इसे परिजनों को सुपुर्द किया।


ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, लगाया हत्या का आरोप
बाड़मेर पत्रिका. सीमावर्ती बाखासर थाना क्षेत्र के लालपुर भलगांव के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर गत ८ अगस्त को गंाव में हुई किशोरी झीणी की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि किशोरी की हत्या कर मामला पुलिस ने दबा दिया है, इतना ही नहीं पुलिस ने किशोरी का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया। मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बाड़मेर. जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के कवास में गत दिनों हुई एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर मामला दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में पीडि़त केवलचंद पुत्र राणाराम ने उल्लेख कर बताया कि पुत्री गुड्डी की शादी दो वर्ष पूर्व रुपाराम पुत्र मोतीराम निवासी कवास के साथ हुई। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। उसके बाद गत दिनों लावारिस हालत में शव को राजकीय अस्पताल में पटक गए। पीडि़त पक्ष ने नागाण थाने में दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की।

Published on: