बाड़मेर

कुएं में उतरते वक्त रस्सा टूटा, 100 फीट नीचे गिरने से श्रमिक की मौत, 250 फीट गहरा था कुआं

कुएं पर खुदाई के लिए कुएं में उतर रहे श्रमिक की रस्सा टूट जाने से मौत हो गई। कुएं में श्रमिक डि्रल मशीन लेकर उतर रहा था। इस दौरान वजन ज्यादा होने से रस्सा टूट गया
less than 1 minute read
Feature image

बाड़मेर जिले के जाखड़ों की ढाणी सनावड़ा में कृषि कुएं पर खुदाई के लिए कुएं में उतर रहे श्रमिक की रस्सा टूट जाने से मौत हो गई। कुएं में श्रमिक डि्रल मशीन लेकर उतर रहा था। इस दौरान वजन ज्यादा होने से रस्सा टूट गया। घटना के दौरान कुएं पर कुल पांच श्रमिक कार्य कर रहे थे।

मशीन साथ होने के कारण रस्सा वजन नहीं झेल पाया

सदर पुलिस के अनुसार सनावड़ा निवासी विशनाराम (27) पुत्र धमाराम चार अन्य मजदूरों के साथ जाखड़ों की ढाणी के कुएं पर खुदाई के लिए गुरुवार से काम शुरू किया था। हादसे के वक्त दो श्रमिक कुएं के भीतर और दो अन्य बाहर काम कर रहे थे। उस वक्त मृतक विशनाराम कुएं के भीतर उतर रहा था। इस दौरान मशीन साथ होने के कारण रस्सा वजन नहीं झेल पाया और टूटने से श्रमिक कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में निकालकर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

250 फीट गहरा था कुआं

पांच श्रमिक जिस कुएं पर काम में लगे थे, वहां करीब ढाई सौ फीट गहरा बताया जा रहा है। दो श्रमिक पहले ही कुएं के भीतर उतर गए थे। बाद में तीसरा जब रस्से के सहारे से उतर रहा था, उस समय वजन अधिक होने से रस्सा टूट गया। श्रमिक करीब एक सौ फीट नीचे जा गिरा। श्रमिक जब कुए में उतर रहा था, उस समय उसके साथ डि्रल मशीन भी बताई जा रही है।

Updated on:
03 Oct 2024 09:16 pm
Published on:
03 Oct 2024 09:16 pm
Also Read
View All
नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग, 4 महीने पहले उठी थी डोली; बाड़मेर सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

भारत-पाक सरहद का अंतिम शिवालय: 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने की थी तोड़फोड़, अपने साथ ले गए थे मूर्तियां

बाड़मेर: पहली नाकामी को मात देकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं प्रियदर्शनी, एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल किया सम्मान

बाड़मेर: 15 अगस्त पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल! मुंह के बल गिरा; ग्रामीणों ने गद्दे पर बैठाकर सुनाई खरी-खोटी

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस पर बॉर्डर पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने हिरासत में लिया