बाड़मेर

Weather News: 20 जून को राजस्थान क्रॉस करेगा बिपरजॉय, भारी बारिश के बाद 6 जोड़ी ट्रेनें रद्द

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार तूफान बढ़ने की गति धीमी है। रविवार को तूफान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। पाली, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा जिले में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Jun 18, 2023
photo1687059477.jpeg

weather update मौसम विभाग के अनुसार तूफान बढ़ने की गति धीमी है। रविवार को तूफान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। पाली, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा जिले में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। जयपुर, कोटा, सीकर, सवाई माधोपुर में भी बरसात होगी। सोमवार को भी इसका प्रभाव जारी रहेगा। तूफान के 20 जून को राजस्थान क्रॉस करने की संभावना है।

भारी बारिश के बाद 6 जोड़ी ट्रेनें रद्द
बिपरजॉय से हो रही भारी बरसात के मद्देनजर रेलवे ने जोधपुर से भीलड़ी, बाड़मेर और मुनाबाव रेल खंडों पर चलने वाली छह जोड़ी यात्री ट्रेनों को 16 जून से दो दिनों के लिए रद्द कर दिया था, जो 18 जून रविवार को भी रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द
गाड़ी संख्या -- एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 14893/94 -- जोधपुर- पालनपुर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 04881/82 -- बाड़मेर-मुनाबाव एक्सप्रेस
गाडी संख्या 14895/96 -- जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 04839/40 -- जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 04843/44 जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस

ये दिखे हालात...
- सांचौर- रानीवाड़ा रोड पर स्टेट हाइवे का रास्ता बंद।
- भीनमाल में डिस्कॉम ने 160 गांवों में बिजली बंद की।
- आबूरोड की बत्तीसा व बनास नदी में आया पानी।
- सरूपगंज (सिरोही) में एक दुकान की दीवार ढहीं।
- डूब क्षेत्र में आ रहे लोग पाली शहर के बांगड़ स्कूल में शिफ्ट।