जयपुर

गमी में शामिल होकर लौट रहे थे, रास्ते में दो की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव हन्तरा समीप रविवार देर रात दो बजे एक टैंकर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य ने जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2016, 11:11 AM IST
Feature image

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव हन्तरा समीप रविवार देर रात दो बजे एक टैंकर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य ने जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि चार महिलाओं को नदबई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर सवार लोग गमी में शामिल होकर रात में घर लौट रहे थे।

डहरामोड चौकी प्रभारी महेशचंद ने बताया कि भरतपुर के गांव बरसो का नगला निवासी गोपीराम जाटव पुत्र तनूकीराम सहित अन्य परिजन ट्रैक्टर से रात में वैर थाना क्षेत्र के गांव नयावास एक परिचित की गमी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

हाईवे पर गांव हन्तरा के पास पीछे से आ रहे एक टैंकर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसमें रुदावल थाना क्षेत्र के गांव ककलपुरा निवासी कला पत्नी शिवलाल जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपीराम जाटव, मंजू पत्नी गोरधन जाटव, गुड्डी पत्नी बबलू जाटव, अनोखी पत्नी ज्ञानचंद व चन्द्रा पत्नी गोपीराम घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल गोपीराम को जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। उधर घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर व क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त किया है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान