
Sail-Bhilai Steel Plant बीएसपी ने बांध, थर्मल, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक, परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, पुलों, एक्सप्रेस-वे, फ्लाई-ओवर, सुरंगों और ऊंची इमारतों में उपयोग के लिए भूकंप व संक्षारण प्रतिरोधी गुणों से युक्त व उच्च शक्ति वाले टीएमटी बार्स का उत्पादन किया जाता है. बार एंड रॉड मिल ने पहली बार 40 मिलीमीटर व्यास में टीएमटी बार्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया है। यह भूकंप प्रतिरोधी टीएमटी हैं। चेन्नई मेट्रो परियोजना निर्माण में इस टीएमटी बार का उपयोग किया जाएगा। बीएसपी को नया आर्डर मिला है, बीएसपी का उत्पादन पर फोकस है।
बारएंड रॉड मिल जल्द ही रेलवे परियोजनाओं में उपयोग के लिए मेसर्स एपीसीओ और मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन को 550 डी ग्रेड में टीएमटी 40 बार की 1600 टन भूकंप प्रतिरोधी टीएमटी बार की आपूर्ति करेगा। एपीसीओ इंफ्राटेक एक मुख्य निर्माण कंपनी है, जो राजमार्ग, ऊर्जा परियोजनाओं, सुरंग, सिंचाई, शहरी बुनियादी ढांचे सहित बड़ी परियोजनाओं के निर्माण में कार्यरत है। आईटीडी सीमेंटेशन भी राजमार्गों, पुलों, फ्लाईओवर और सुरंग परियोजनाओं सहित अन्य निर्माण गतिविधियों में कार्यरत है।
बीटएसपी मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना, जिसे भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, में उपयोग के लिए वांछित ग्रेड के टीएमटी बार्स की भी बड़ी मात्रा में आपूर्ति कर रहा है। बीएसपी ने बांद्रा-वर्ली सी- लिंक तथा अटल सेतु सहित मुंबई में समुद्र पर बने पुलों के निर्माण, अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग, हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग और देश के उत्तर व उत्तर-पूर्व में पुलों के लिए आवश्यक ग्रेड के टीएमटी बार की भी आपूर्ति की है। इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी शामिल है, जो जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सेल-बीएसपी ने देश की राजधानी में सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए भी टीएमटी उत्पादों की आपूर्ति भी की है।https://www.patrika.com/prime/exclusive/due-to-rain-30-people-complain-of-foot-infection-18870427