भिलाई

VIP नहीं CM के गृहजिले में इनको मानते हैं दुर्ग संभाग के नए IG सबसे बड़ी चुनौती, पढि़ए IPS विवेकानंद से खास बातचीत

दुर्ग संभाग में माओवादियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। दुर्ग के नए आईजी (Durg IG) विवेकानंद सिन्हा ने मंगलवार को पद संभालने के बाद ये बातें कहीं। पत्रिका से आईजी विवेकानंद की बातचीत के प्रमुख अंश...
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2019, 1:03 PM IST
VIP नहीं CM के गृहजिले में इनको मानते हैं दुर्ग संभाग के नए IG सबसे बड़ी चुनौती, पढि़ए IPS विवेकानंद से खास बातचीत
VIP नहीं CM के गृहजिले में इनको मानते हैं दुर्ग संभाग के नए IG सबसे बड़ी चुनौती, पढि़ए IPS विवेकानंद से खास बातचीत

भिलाई. दुर्ग संभाग में माओवादियों के शहरी नेटवर्क (urban Maoist network) को ध्वस्त किया जाएगा। वहीं बेसिक पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा। अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करने की कोशिश होगी। दुर्ग के नए (Durg Division IG IPS Vivekanand Sinha) आईजी विवेकानंद सिन्हा ने मंगलवार को पद संभालने के बाद ये बातें कहीं। पत्रिका से आईजी विवेकानंद की बातचीत के प्रमुख अंश...

बातचीत के प्रमुख अंश पढि़ए
Q. आप माओवादी क्षेत्र में रहे हैं, यहां शहरी नेटवर्क को कैसे खत्म करेंगे?
A. माओवादियों के शहरी सोर्स को खत्म किया जाएगा। विभागीय चर्चा कर इसकी योजना बनाई जाएगी।
Q. रेंज के तीन जिले माओवाद प्रभावित हैं। इनके लिए क्या रणनीति होगी?
A. माओवादी गतिविधियों पर पूरी नजर रखेंगे। मौके पर जाकर स्ट्रेटेजी में कुछ बदलाव करेंगे। इससे उनके प्लान को फेल किया जा सकेगा।
Q. शहर में ड्रग्स तस्करी हो रही है, पुलिस की संलिप्तता का आरोप लगता है। क्या कदम उठाएंगे?
A. पुलिस ड्रग्स डी एडिक्शन पर काम करेगी। जो लोग इसमें घुसे हैं, उन्हें बाहर निकालना है। सप्लाई करने वालों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई होगी।
Q. दुर्ग वीआईपी जिला है, यहां नया अनुविभाग बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। फोर्स की अधिकतर वीआईपी ड्यूटी लगती है। कैसे पुलिसिंग मजबूत करेंगे?
A. इस पर शासन स्तर पर चर्चा की जाएगी। फिलहाल जो फोर्स मौजूद है, उसी से काम निकाला जाएगा। रिक्रूटमेंट का भी तरीका निकालेंगे।

1996 बैच के इकलौते आईपीएस अफसर
पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा 1996 बैच के एकलौते आईपीएस अफसर हैं। पहली पोस्टिंग राज्यपाल के परिसहायक के रूप में रही। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रहे। फिर राजनांदगांव, जांजगीर, जगदलपुर, बिलासपुर में एसपी रहे। प्रतिनियुक्ति पर डीआईजी एसआईबी दिल्ली चले गए। वहां से लौटने के बाद आईजी बिलासपुर और फिर बस्तर में रहे।

फोकस एरिया
1. तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान।
2. बुजुर्ग दंपती के लिए विशेष प्लान।
3. सुबह 4 से 8 बजे तक पेट्रोलिंग में स्टाफ की संख्या बढ़ाएंगे।

Published on: