भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में 1008 दीपकों से होगी लक्ष्मीजी की आरती

भीलवाड़ा शहर के विजयसिंह पथिकनगर अग्रवाल भवन में स्थित लक्ष्मी मंदिर में शनिवार को लाभ पंचमी के मौके पर मेला भरेगा। मंदिर में लक्ष्मीजी की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित है।
less than 1 minute read
Nov 17, 2023
भीलवाड़ा में 1008 दीपकों से होगी लक्ष्मीजी की आरती
भीलवाड़ा में 1008 दीपकों से होगी लक्ष्मीजी की आरती

भीलवाड़ा शहर के विजयसिंह पथिकनगर अग्रवाल भवन में स्थित लक्ष्मी मंदिर में शनिवार को लाभ पंचमी के मौके पर मेला भरेगा। मंदिर में लक्ष्मीजी की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित है। मंदिर पुजारी ओम पाराशर साईंराम ने बताया कि लाभ पंचमी पर अभिषेक और पूजा अर्चना होगी। शाम को महालक्ष्मी के दर्शन होंगे। 1008 दीपकों से महाआरती होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

सेवा प्रन्यास के महासचिव दामोदर अग्रवाल ने बताया कि लाभ पंचमी के मौके पर अभिषेक, छप्पन भोग, मनोरंजन मेला एवं भजन संध्या होगी। प्रन्यास मंत्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 9.15 बजे महालक्ष्मी मंदिर का अभिषेक, श्रृंगार एवं हवन होगा। पाराशर ने बताया कि महालक्ष्मीजी का विशेष श्रृंगार बाहर से आए हुए कारीगरों की ओर से किया जा रहा है। अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष पंकज लोहिया ने बताया कि शाम को 6 बजे छप्पन भोग एवं 7.15 बजे 1008 दीपक से महाआरती होगी। हर्षिल नागोरी ने बताया कि लाभ पंचमी पर महालक्ष्मी दर्शन मेला शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक भरेगा। इसमें विभिन्न व्यंजन, खेलकूद एवं उत्पाद की स्टॉल लगाई गई है। अभिषेक लोहिया ने बताया कि महालक्ष्मी दर्शन मेले के लिए आने वाली महिलाओं को एक कूपन दिया जाएगा। जिसका लक्की ड्रा निकाला जाएगा।

Published on:
17 Nov 2023 08:21 pm