भीलवाड़ा

Rajasthan Election Result 2024: भाजपा के गढ़ से सीपी जोशी हार गए चुनाव, कांग्रेस समर्थक निराश

Rajasthan Election Results 2024 : संसदीय क्षेत्र की जनता ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर नया सांसद चुन लिया है। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास हासिल कर 'विजयी हैट्रिक' लगा कर जीत अपने नाम दर्ज की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2024, 6:17 PM IST
Feature image

Bhilwara Lok Sabha Election Result 2024: संसदीय क्षेत्र की जनता ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर नया सांसद चुन लिया है। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास हासिल कर 'विजयी हैट्रिक' लगा कर जीत अपने नाम दर्ज की है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट दामोदर अग्रवाल को 80,7640 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट सीपी जोशी को 45,3034 वोट मिले। बीजपी के दामोदर अग्रवाल ने सीपी जोशी को 35,4606 वोटों से हराया है।

बीजेपी कैंडिडेट दामोदर अग्रवाल की जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। वहीं कांग्रेस के जिला मुख्यालय पर सन्नाटा छाया हुआ है। कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी शुरुआती रुझान से ही पिछड़ते नजर आए। उनकी हार के बाद उनके समर्थक निराश है।

भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई। इस सीट पर कुल 60.37 फीसदी मतदान हुए थे। भीलवाड़ा के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक वोटिंग का रिकॉर्ड 2019 में 67.58 प्रतिशत रहा है। भीलवाड़ा से बीजेपी के दामोदर अग्रवाल और कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी समेत 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Updated on:
4 Jun 2024, 6:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा