भीलवाड़ा

कालसांस गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजन जता रहे हैं हत्या की आशंका

कालसांस में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 12:55 PM IST
Found the body of a young man in bhilwara
Found the body of a young man in bhilwara

बनेड़ा।
थाना क्षेत्र के कालसांस में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शाहपुरा क्षेत्र के फूलियाकलां थाने के मांगथला गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर बनेड़ा चिकित्सालय में रखवाया है। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। चिकित्सालय के बाहर लोगों की भीड़ जमा है।


जानकारी के अनुसार कालसांस में फूलियाकलां थाने के मांगथला गांव का निवासी ओमप्रकाश सुथार का शव मिला। सूचना पर बनेडा थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची तथा युवक के शव को कब्जे में लेकर बनेड़ा के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी है। कुछ ही देर में मेडिकल टीम द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। चिकित्सालय के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। मांडल पुलिस उप अधीक्षक चंचल मिश्रा मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक जने को हिरासत में लिया है तथा पूछताछ कर रही है।


कुएं में गिरी पत्नी, बचाने के प्रयास में पति की मौत
गुलाबपुरा।
निकटवर्ती ग्राम आदर्शनगर में कुएं में गिरी पत्नी को बचाने के प्रयास में पति ने जान गंवा दी। । उसकी पत्नी को चोंटे आई। पुलिस ने युवक के शव को बाहर न‍िकलवा पोस्‍टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर सलीम पुत्र हाकिम सिह मेहरात पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान खेत स्थित कुए से पानी निकालत वक्त पैर फिसल जाने से सलीम की पत्नी कुएं में गिर गई। धमाका सुनकर सलीम ने पत्नी को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी सलीम की कुएं मौत हो गई। उसकी पत्नी को चोंटे आई।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा