भीलवाड़ा

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: चार जुलाई से तीन दिन जयपुर नहीं, अजमेर तक ही जाएंगी ट्रेनें, फुलेरा में चलेगा यार्ड अपग्रेडेशन कार्य

यार्ड के अपग्रेडेशन के कारण चार से छह जुलाई तक जयपुर-उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें अजमेर तक ही चलेंगी
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 1:07 PM IST
indian railways timetable
indian railways timetable

भीलवाड़ा।

रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के फुलेरा स्टेशन के यार्ड के अपग्रेडेशन का कार्य होने के कारण चार से छह जुलाई तक जयपुर-उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें अजमेर तक ही चलेंगी।


रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर- जयपुर रेलसेवा अजमेर तक ही संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर रेलसेवा अजमेर से संचालित होगी। गाडी संख्या 09722 उदयपुर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा अजमेर तक ही संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 09721 जयपुर-उदयपुर रेलसेवा 5 से 7 जुलाई अजमेर से संचालित होगी। यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार जयपुर से आने वाली ये ट्रेन अजमेर तक ही संचालित रहेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 12315 कोलकाता-उदयपुर रेलसेवा 6 जुलाई को आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 2 घण्टे रेगुलेट रहेगी। गाडी संख्या 19711 जयपुर-भोपाल रेलसेवा 6 को जयपुर स्टेशन से 1 घण्टे 30 मिनट रि शेड्यूल रहेगी।

सम्मानित करने के लिए किसानों से मांगे आवेदन

भीलवाड़ा. कृषि पालन एवं उद्यान क्षेत्र में इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को आत्मा परियोजना के तहत पंचायत समिति, जिला व राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उपनिदेशक इन्द्रसिंह संचेती ने बताया कि इसके लिए किसानों को 31 अगस्त तक आवेदन उपनिदेशक कृषि व पदेन परियोजना निदेशक 'आत्माÓ को भिजवाने होंगे।

667 काश्तकारों को फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र सौंपे

भीलवाड़ा. सुवाणा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हलेड़, रूपाहेली तथा दांथल के 667 काश्तकारों के 1 करोड 94 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर कार्यक्रम में मौजूद थे। इस अवसर पर सुवाणा के उप प्रधान लादूलाल जाट, जीएसएस अध्यक्ष कन्हैया लाल सेनाठिया, नाहर सिंह, बाबूलाल आचार्य, दिलीप सिंह, गोपाल जाट आदि उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट