भीलवाड़ा

पीएम मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए दिए जा रहे हैं तर्क गैस चूल्हा ले रखा है तो जयपुर चलो, फायदा लिया तो चलना जरूरी, नहीं सरकार होगी नाराज

प्रधानमंत्री की जयपुर सभा में लाभार्थियों की भीड़ ले जाने को पूरी सरकारी मशीनरी जुटी है
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 12:55 PM IST
logic give beneficiaries Rush to raise PM modi jaipur rally
logic give beneficiaries Rush to raise PM modi jaipur rally

भीलवाड़ा।
प्रधानमंत्री की जयपुर सभा में लाभार्थियों की भीड़ ले जाने को पूरी सरकारी मशीनरी जुटी है। गांव-गांव में एेसे व्यक्ति ढूंढे जा रहे हैं जिन्होंने सरकारी योजना का लाभ लिया। जिले से 9300 लाभार्थी ले जाने हैं। पंचायत सचिव, कनिष्ठ लिपिक, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,पुलिसकर्मी भी घर-घर जा रहे हैं। इसमें लोगों से पूछ रहे हैं क्या आपने सरकारी योजना का लाभ लिया। एेसे लोगों से संकल्प पत्र भरा रहे हैं।


गांवों में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बारिश के बाद बुवाई कार्य शुरू हो गया है। एेसे में किसान व्यस्त हैं। अब सरकारी मशीनरी एेसे किसानों को सभा में जयपुर चलने की बात कह रहे हैं। कुछ किसानों ने मना किया तो उन्हें जवाब दिया आपने गैस चूल्हा लिया तो जयपुर चलना पड़ेगा। नहीं आए तो सुविधा बंद हो सकती है। कई लोग इस डर से भी संकल्प पत्र भर रहे हैं कहीं सुविधा बंद नहीं हो जाए।

निजी बस संचालकों की जयपुर जाने की सहमति
जिला निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष गोवर्धनलाल सोमानी ने बताया कि जयपुर में प्रशासनिक कारण होने से जयपुर जाने को तैयार हो गए। इसमें प्रशासन ने जो किराया तय कर रखा है वे लिया जाएगा। कलक्टर व जिला परिवहन अधिकारी से सकारात्मक वार्ता हो गई है। सोमानी ने बताया कि अब आगामी समय में भाजपा की रैली हो या कांग्रेस की। किसी में भी बस भेजने के लिए मार्केट में निर्धारित किराया लिया जाएगा। किसी तरह का दबाव नहीं चलेगा। सोमानी ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसमें फरीद मोहम्मद, विशाल, कैलाश मूंदड़ा, अनिल जोशी, बाबूलाल सुथार आदि उपस्थित थे।

टारगेट से चिंतित जनप्रतिनिधि व अधिकारी
गांवों से लाभार्थियों को ले जाने के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी चिंतित है। भाजपा जिलाध्यक्ष दामोउर अग्रवाल ने अपनी पार्टी की बैठक लेकर लाभार्थी को जयपुर ले जाने पर चर्चा की। वहीं प्रशासन अपने स्तर पर लगा हुआ है। एेसे में हर ब्लॉक को टारगेट दिए है। इस टारगेट से सभी चिंतित है क्योकि मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से जुड़ा है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा