भीलवाड़ा

जरा सी लापरवाही से घरों में दौड़ी मौत, लोगों को झेलना पड़ा लाखों रुपए का नुकसान, चारों तरफ मची अफरा तफरी

सिंगल फेज के ट्रांसफार्मर से 11हजार केवी लाईन का करंट दौड़ने से घरों में इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 9:09 PM IST
Ran homes current 11 thousand kV line in bhilwara
Ran homes current 11 thousand kV line in bhilwara

अमरगढ़।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीटोडा जागीर के खेरुणा गांव के घरों में सिंगल फेज के ट्रांसफार्मर से दौड़ा 11हजार केवी लाईन का करंट दौड़ने से घरों में लाखों रुपए के इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। घरों में दौड़े करंट से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम ने गांव में सिंगल फेज की 16 क्षमता के ट्रांसफार्मर पर 32 कलेक्शन दे रखे हैं। सोमवार अचानक घरों की लाइन में 11 हजार केवी का करंट फैलने से घरों के विद्युत उपकरण जल जल गए। जिससे लोगों के घरों में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यह ट्रांसफर कभी-कभी 11हजार केवी विद्युत करंट निकाल देता था, पहले भी इसी तरह कितनी ही बार पंखे पानी की मोटर जल गई थी। जिसे लेकर विभाग के अधिकारियों व लाइनमैन से संपर्क किया। पोर्टल के माध्यम से शिकायत भी की लेकिन विभाग ने अर्थिंग कर खानापूर्ति कर दी। सोमवार को निगम की लापरवाही का खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ा।

गांव के ही पूर्व सरपंच रामगोपाल शर्मा के घर में फ्रिज, कूलर, पांच छत के पंखे, टीवी, इनवर्टर, पूरे मकान की लाइट फिटिंग जल गई। जिससे करीबन एक लाख का नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही गांव के बजरंगलाल के घर से पानी की मोटर, स्टार्टर व रामदयाल के घर से सर्विस लाइन, भंवरलाल के घर से घरेलू आटा चक्की की मोटर, महावीर के घर से पंखे, शंकर साद के घर से दो पंखे व लाइन, गोपीचंद के घर में फ्रिज, कूलर, पंखे सहित अन्य घरों में लाखों रुपए के उपकरण जल गए। साथ ही गांव के एक घर में गद्दे में आग लग गई। ग्रामीणों की सजगता से आग बुझाई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने निगमकर्मियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध जताया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट