भीलवाड़ा

यहां पलटा मौसम का मिजाज, प्रदेश के आधा दर्जन जगहों पर झमाझम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 1:02 PM IST
monsoon update sunday heavy rain in mp
monsoon update sunday heavy rain in mp

जयपुर। प्रदेश में डेरा डाले बादलों ने सुस्ती तोडऩे का संकेत दिया है। प्रदेश के भीलवाड़ा में आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही चालू है। बादलों की इन गतिविधियों को देखकर आज शाम तक बारिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं बीती रात श्रीगंगानगर और आसपास के इलाकों में 2 इंच पानी बरसा है। इसके अलावा प्रदेश की आधा दर्जन जगहों पर Rain हुई है। जयपुर में Monsoon बादलों ने डेरा डाल रखा है, इसके चलते आज दोपहर बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बरसात हो सकती है।

श्रीगंगानगर में रातभर से बरसात जारी
श्रीगंगानगर में शहर सहित पूरे जिले में मंगलवार रात साढ़े 11 बजे अचानक Weather ने पलटा खाया और तेज हवाएं चलने लगी। इसके 20 मिनट बाद झमाझम बरसात हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। लोगों को 2-3 दिन से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। बदले मौसम का ये सिलसिला पूरी रात और बुधवार सुबह भी जारी है। पूरी रात से तेज हवा के साथ कभी बूंदाबादी तो कभी झमाझम बरसात हो रही है। हवा इतनी तेज और ठंडी है कि बाहर निकलने पर ठंड लग रही है। पूरी रात चली बरसात से शहर की सडक़ें और गलियां लबालब हो गयी है। तीनों अंडरब्रिज में पानी भर गया है।

हनुमानगढ़ में सडक़ों पर जल भराव
हनुमानगढ़ में बुधवार को अल सुबह झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे खरीफ फसलों में पानी की कमी दूर हुई। सडक़ो पर जल भराव की स्थिति रही। बारिश के कारण सडक़े गढ्ढो में तब्दील होने लगी हैं। इससे वाहन चालक परेशान हो रहे।

सूर्यनगरी सहित आसपास के ग्रामीण हिस्सों में सुबह से ही बरसाती बादलों का डेरा
सूर्यनगरी जोधपुर सहित आसपास के ग्रामीण हिस्सों में कुछेक गांव में हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का अधिकांश हिस्सा इस समय हिमालय के तराई वाले इलाकों में सक्रिय होकर बरस रहा है। प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने में अभी समय लगेगा। जोधपुर जैसलमेर बाड़मेर सहित प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पिछले तीन-चार दिनों से बादलों की आवाजाही के चलते उमस भरा मौसम बना हुआ है उमस की वजह से दिन में लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट