भीलवाड़ा

ग्रामीणों में दहशत,परिवार सदमे मेंं, खेत से साढ़े तीन घण्टे बाद लौटा परिवार तो, बिखरा सामान देखकर उड़ गए होश

सूने मकान में सेंध लगाकर चोर करीब बीस तोले के सोने के गहने ले गए
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 5:12 PM IST
Stolen from the desert house
Stolen from the desert house

बागोर।

कारोही थाना क्षेत्र के भूणास ग्राम पंचायत के माकडिया गांव में मंगलवार सुबह सूने मकान में सेंध लगाकर चोर करीब बीस तोले के सोने के गहने ले गए। घटना के समय परिवार खेत पर गया था। साढ़े तीन घण्टे के भीतर वारदात करके चोर भाग गए। इस सम्बंध में कारोही थाने में मामला दर्ज कराया गया।


थानाधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि माकडिया के आइसक्रीम व्यवसायी हीरालाल जाट सुबह आठ बजे खेत पर बुवाई के लिए गए हुए। पीछे से मकान का ताला तोड़कर चोर कमरे में पलंग की रैक में रखे सोने का नेकलेस, कानों की झुमरिया, पूरे सिर का जैला, नथ, तीन रामनामी, छह मांदलिया, तीन टड्डा, मोती समेत बीस तोला सोने के तथा दो सौ ग्राम वजन के चांदी के पायजब व नकदी ले गए।

सुबह साढ़े ग्यारह बजे परिवार वापस लौटा तो घर पर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। सूचना पर कारोही पुलिस व भूणास सरपंच मोहनलाल तिवाड़ी भी वहां पहुंच गए।

भील की हत्या के आरोपियों की तलाश में टीमें भेजी, राज खुलने की संभावना

बिजौलियां . भडकियां के जंगल में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मण्डोल बांध निवासी कजोड भील की पत्थरों से मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार जगह अलग अलग टीमें भेजी। थानाप्रभारी सुगनसिंह चौधरी ने बताया कि कंजर जाति के लोगों पर बकरियां चुराने की आशंका को देखते हुए पुलिस सुराग के नजदीक पहुंच रही है।

संभावना है कि शीघ्र ही आरोपियों का पता चल जाएगा। पुलिस ने भडकियां के जंगलों में आस पास भी सुराग लगाने के लिए खोजबीन कर रही है। शिवसेना के तहसील प्रमुख रामफुल धाकड ने मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक कजोड भील के परिवार को मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट