बीकानेर

दिल्ली से बीकानेर आई महिला से ज्यादती का मामला: दुष्कर्म के छह आरोपित तीन दिन की रिमांड पर

नई दिल्ली से बीकानेर आई महिला को जबरन उठा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार 6 आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश
2 min read
• •
Sep 29, 2017
rape Case in Barmer
rape Case in Barmer

बीकानेर। नई दिल्ली से बीकानेर आई महिला को जबरन उठा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार छह आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपितों को तीन अक्टूबर को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जांच अधिकारी एवं सीओ सदर राजेन्द्रसिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित बरसिंहसर निवासी भंवरलाल जाट, सुभाष जाट, मनोज जाट, राजूराम जाट एवं पलाना निवासी जुगलकिशोर जाट, मदनलाल जाट को तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। पीडि़ता ने बयान में आठ जनों पर आरोप लगाया था। पुलिस जांच में भी अभी तक आठ जनों की पुष्टि हो रही है। पुलिस शेष दो आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच में आरोपितों का और भी सहयोगी पाया गया तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

यह है मामला

पीडि़ता ने सुभाष व राजू सहित 23 जनों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए जेएनवीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम जयपुर रोड स्थित खाटूश्यामजी मंदिर के आगे खड़ी थी। तभी बोलेरो गाड़ी में राजू और सुभाष आए। दोनों उसे जबरन गाड़ी में डालकर सुनसान जगह ले गए और वहां मौजूद आठ-दस अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीडि़ता मंगलवार शाम को एसपी के समक्ष पेश हुई और परिवाद दिया।

बाइक की तलाश

जांच अधिकारी ने बताया था कि पीडि़ता ने मंगलवार शाम को जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपने साथ हुई घटना का परिवाद दिया। पुलिस ने पीडि़ता को साथ लेकर घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पीडि़ता जीएसएस से अपने साथ कुछ कागजात ले आई और वह एक बाइक का नंबर बता रही है। उसी के आधार पर पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। बुधवार को पीडि़त महिला का पीबीएम अस्पताल में मेडिकल कराया।

Published on:
29 Sept 2017 08:02 pm
Also Read
View All
बीकानेर: 58 घंटे बाद जिंदा मिला युवक…अस्पताल से बिना बताए चला गया था, पुलिस रिकॉर्ड में मृत दर्ज हो चुकी थी पहचान

बीकानेर में खुलेगा राजस्थान का चौथा डाक क्षेत्रीय कार्यालय, सुविधाओं का होगा विस्तार, इन 6 जिलों को सीधा फायदा

Ashok Gehlot : ‘दिल्ली में प्रदर्शन रहा शानदार’, अशोक गहलोत का दावा- पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

पत्रिका एक्सपोज: राजस्थान के बालिका सैनिक स्कूल में बड़ी लापरवाही, 7 साल की बच्ची को दे दिया कक्षा 6 में दाखिला

बीकानेर: डोडा पोस्त तस्करी के नेटवर्क में पुलिस भी शामिल! मनीष बिश्नोई ने पूछताछ में खोले कई राज