बीकानेर

महंगाई के विरोध में कांग्रेस के पूर्व मंत्री व महापौर ने साइकिल और बैलगाड़ी पर निकाली रैली

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बढ़ती पेट्रोल/डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने जिला कलेक्टर कार्यालय तक साइकिल व गाड़ी रैली निकाली।
2 min read
• •
Sep 30, 2017
congress protest

कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला शुक्रवार को जहां साइकिल पर सवार हुए, वहीं उनकी टीम बैलगाडियों़ पर
बैठकर भाजपा शासनकाल में बढ़ी महंगाई का विरोध करते नजर आई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बढ़ती पेट्रोल व डीजल की कीमतों के विरोध में शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस बीकानेर ने अपने कार्यालय से जिला कलेक्टर कार्यालय तक साइकिल व गाड़ी रैली निकाली।

विरोध प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे आमसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. कल्ला ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा अब अपने वादे को भी भूल चुकी है। महंगाई कम करने का वादा करने वाली सरकार के काल में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अन्तरराष्ट्रीय गिरावट के बावजूद कीमतें कम नहीं हुई है। पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा ने महंगाई के लिए केन्द्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत, प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान, निगम के नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, जनार्दन कल्ला, कन्हैयालाल कल्ला, हीरालाल हर्ष, मासूक अहमद, श्रीलाल व्यास, पार्षद नंदलाल जावा, हजारी देवड़ा, फारुक भाटी, उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सांखला, दिलीप बांठिया, महासचिव ललित तेजस्वी आनंद जोशी, सचिव राजेश आचार्य, मनोज चौधरी महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, इंटक महिला अध्यक्ष राजू देवी व्यास, शर्मिला पंचारिया आदि ने विचार व्यक्त किए।

शिक्षक संघ का उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रान्तीय आह्वान पर विद्यालयों को पीपीपी मोड पर देने के निर्णय को निरस्त करने और शिक्षा के निजीकरण के निर्णय पर रोक लगाने सहित चार सूत्री मांग पत्र को लेकर शुक्रवार को संगठन की नगर व देहात इकाई की ओर से उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। बाद में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

संगठन के जिलामंत्री पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि मांगपत्र में शिक्षण प्रशिक्षण ले रहे छात्र अध्यापकों को इन्टर्नशिप के दौरान अध्यापक के वेतन के बराबर मानदेय देने, प्रशिक्षण संस्थान से इन्टर्नशिप के लिए 15 किलोमीटर से अधिक दूर भेजने पर यात्रा भत्ता देने तथा भोजन-आवास की व्यवस्था करने, पेट्रोल डीजल की कीमतें घटाने व महंगाई पर रोक लगाने, बंद विद्यालय पुन: खोलने, खाली पद भरने आदि मांगें शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संजय पुरोहित बीकानेर, देहात अध्यक्ष महेन्द्र भंवरिया, शिक्षक नेता सोहन गोदारा, शिवशंकर गोदारा, भंवर पोटलिया, भंवर तर्ड आदि शामिल थे।

Published on:
30 Sept 2017 01:28 pm
Also Read
View All
बीकानेर: 58 घंटे बाद जिंदा मिला युवक…अस्पताल से बिना बताए चला गया था, पुलिस रिकॉर्ड में मृत दर्ज हो चुकी थी पहचान

बीकानेर में खुलेगा राजस्थान का चौथा डाक क्षेत्रीय कार्यालय, सुविधाओं का होगा विस्तार, इन 6 जिलों को सीधा फायदा

Ashok Gehlot : ‘दिल्ली में प्रदर्शन रहा शानदार’, अशोक गहलोत का दावा- पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

पत्रिका एक्सपोज: राजस्थान के बालिका सैनिक स्कूल में बड़ी लापरवाही, 7 साल की बच्ची को दे दिया कक्षा 6 में दाखिला

बीकानेर: डोडा पोस्त तस्करी के नेटवर्क में पुलिस भी शामिल! मनीष बिश्नोई ने पूछताछ में खोले कई राज