बीकानेर

बीकानेर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, पति ने ही पत्नी का गला घोंटा, चारपाई पर चद्दर में लिपटा मिला शव

Bikaner Crime News: राजस्थान के बीकानेर जिले में शनिवार रात प्रेम विवाह कर किराया के मकान में रहने वाले युवा दम्पती के वैवाहिक जीवन का खौफनाक अंत सामने आया।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2025, 10:30 AM IST
murder-after-love-marriage
Demo Pic

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में शनिवार रात प्रेम विवाह कर किराया के मकान में रहने वाले युवा दम्पती के वैवाहिक जीवन का खौफनाक अंत सामने आया। युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। छतरगढ़ थाना पुलिस ने करीब दो-तीन किलोमीटर पीछा कर आरोपी पति को हिरासत में लिया है। वहीं, शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

खाजूवाला सीओ अमरजीत सिंह चावला ने बताया कि छतरगढ़ एसएचओ को गांव दो जीएम में हत्या की वारदात हाेने की सूचना मिली। इस पर एसएचओ भजनलाल और 465 आरडी चौकी प्रभारी हवलदार महेन्द्र मीणा तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ गांव दो जीएम पहुंचे। वहां एक मकान में युवती चारपाई पर मृत पड़ी मिली। उसके शव को चद्दर में लपेटा हुआ था।

पड़ोसियों से पूछताछ के बाद मृतक युवती की पहचान पंजाब के गीदड़वाहा निवासी काजो (19) पुत्री बिन्दर सिंह मजहबी सिख के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला कि काजो ने गीदड़वाहा निवासी गौरा सिंह (21) पुत्र रामसिंह मजहबी सिख के साथ प्रेम-विवाह किया था। शादी के बाद कुछ समय से यह दम्पती गांव दो जीएम में एक किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

देर रात झगड़ा और घोंट दिया

एसएचओ भजनलाल ने बताया कि गौरा सिंह व काजो के बीच में शनिवार देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। तेश में आए गौरा सिंह ने अपनी पत्नी काजो का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी नहर के पटड़े-पटड़े होकर भाग निकला। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद आरोपी का करीब तीन किलोमीटर पीछा कर उसे दबोच लिया। रात को ही मृतका के पीहर पक्ष को वारदात की सूचना कर दी। शव को छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Updated on:
27 Apr 2025, 10:30 AM IST
Published on: