बीकानेर

साधु के वेश में इस शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा

चोरी के मामले में १३ साल से फरार आरोपित को गंगाशहर पुलिस सुजानगढ़ स्थित एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। जो यहां साधु के वेश में रह रहा था।

less than 1 minute read
police caught thief
police caught thief

बीकानेर. चोरी के मामले में १३ साल से फरार आरोपित को गंगाशहर पुलिस सुजानगढ़ स्थित एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। जो यहां साधु के वेश में रह रहा था। सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वारंटियों व स्थायी वारंटियों को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चला रखा है।

गंगाशहर थाने में २००५ में चोरी के मामले में दिनेश पुरी फरार था। जिसकी तलाश जारी थी। इसी बीच दिनेश के सुजानगढ़ में एक आश्रम में रहने की सूचना मिली तो हैडकांस्टेबल सुभाष व कांस्टेबल श्रवण ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया। जिसे बीकानेर न्यायालय में पेश किया तो जेल भेज दिया।

बन गया पगला बाबा
आरोपित दिनेश पुरी ने पुलिस से बचने के लिए काफी जतन किए। वह वारदात को अंजाम देने के बाद यूपी में कुछ समय रहा। बाद में सुजानगढ़ स्थित एक आश्रम में रहने लगा। आश्रम में संतों की सेवा करते-करते उसने भी साधु का वेश धारण कर लिया और नाम बदल कर पगला बाबा रख लिया।

सड़क हादसे में घायल की मौत
बीकानेर. विगत दिनों सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मंगलवार को पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीबीएम चौकी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र के चौपड़ाबाड़ी निवासी गोविंद पुत्र मोहनलाल बाइक फिसलने से घायल हो गया था। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

Published on:
17 Oct 2018 08:17 am