श्री गंगानगर

सप्ताहभर में मिल सकता है चयनित शिक्षकों को पदस्थापन

चयनित विभिन्न विषय के 1179 द्वितीय श्रेणी अध्यापकों को एक सप्ताह में पदस्थापन मिलने की संभावना है ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2016, 2:34 PM IST
teachers
teachers

अभी हाल ही में तृतीय श्रेणी अध्यापकों की हुई डीपीसी मेंं चयनित विभिन्न विषय के 1179 द्वितीय श्रेणी अध्यापकों को एक सप्ताह में पदस्थापन मिलने की संभावना है ।

मंडल उप निदेशक कार्यालय ने इन पदोन्नत अध्यापकों की लोक सेवा आयोग से स्वीकृति मिलने व सरकार से हरी झंडी मिलते ही पदस्थापन देने की तैयारियां कर ली हैंं।

उप निदेशक ओम प्रकाश सारस्वत ने बताया कि पदोन्नत तृतीय श्रेणी अध्यापकों को पदस्थापन काउंसलिंग से दिया जाएगा। इसके लिए रिक्त पदों की सूचियां तैयार की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक के पदो पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को उन स्कूलों में प्राथमिकता से लगाया जाएगा जिनमें विषयाध्यापकों के आधे से अधिक पद रिक्त होंगे।

मंडल के अधीन आने वाले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर जिलों में रिक्त पदों की सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि आयोग से अनुमोदन मिलने के साथ ही निदेशालय के निर्देशानुसार काउंसलिंग द्वारा पदस्थापन दिया जाएगा।


Published on:
Also Read
View All