बीकानेर

शोरूम से गहने पार करने वाले ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार

ब्रांडेज ज्वैलरी शोरूम में सेल्समैन की आंखों में धूल झोंककर गहने पार करने वाले 'बंटी-बबली' को बीकानेर पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
theft accused arrested
theft accused arrested

बीकानेर. ब्रांडेज ज्वैलरी शोरूम में सेल्समैन की आंखों में धूल झोंककर गहने पार करने वाले 'बंटी-बबली' को बीकानेर पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने तीन महीने पहले केईएम रोड स्थित तनिष्क शोरूम से सोने का हार चोरी किया था। दोनों पति-पत्नी बताते हैं और देशभर में पांच बड़ी वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने इस दम्पती को मंगलवार को न्यायालय में पेश करेंगे।

एएसपी सिटी पवनकुमार मीणा ने बताया कि तनिष्क शोरूम से हार चोरी के मामले में अहमदाबाद शहर के न्यू नरोदा पुलिस स्टेशन के पास ए-वन शोभनाथ काम्पलेक्स निवासी रंगवानी कमलेश भाई (४०) पुत्र थावर भाई एवं रंगवानी पूनमबेन (४८) पत्नी कमलेश भाई को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी एएसआइ ताराचंद ने बताया कि तनिष्क शोरूम व शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद दोनों की तलाश करती पुलिस अहमदाबाद तक पहुंची।

वारदात को अंजाम देने से पहले धरे गए
एएसपी मीणा ने बताया कि बीकानेर में वारदात के बाद पुलिस ने इस दम्पती ने जहां-जहां वारदात की वहां की पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भेजे गए। इससे पता चला कि यह ज्वैलरी शोरूम में वारदात करते है। इसी दौरान अहमदाबाद के मणिनगर स्थित तनिष्क शोरूम में इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहे कमलेश और पूनमबेन को गुजरात पुलिस की सहायता से दबोच लिया गया।

बड़े शोरूम को बनाते थे निशाना
दोनों आरोपित देशभर के बड़े शोरूम को निशाना बनाते। अब तक ये प्रदेश के जयपुर, भीलवाड़ा के साथ दिल्ली, ग्वालियर व अन्य जगहों पर बड़े ज्वैलरी शोरूम में वारदातें कर चुके है। पूछताछ में पकड़े गए दम्पती ने बताया कि वह ऐसे शोरूम को निशाना बनाते जहां युवक-युवतियां सेल्समैन का कार्य करते हैं। वे उन्हें बरगलाकर सोने के आइटम चोरी कर रफूचक्कर हो जाते।

यहां की वारदात
कोटगेट सीआइ अरविंद भारद्वाज के मुताबिक आरोपितों ने २२ जुलाई को जयपुर के वैशालीनगर स्थित तनिष्क शोरूम और २४ जुलाई को भीलवाड़ा के तनिष्क शोरूम में वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा ग्वालियर, गुवाहाटी में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपितों ने वर्ष २००६ में दिल्ली में भी ज्वैलरी शोरूम में वारदात की थी।

दोनों रहते साथ
आरोपित युवक कमलेश से पूनम बेन उम्र में काफी बड़ी है। दोनों काफी समय से साथ-साथ वारदातें कर रहे थे। कुछ समय पहले दोनों ने शादी कर ली। महिला पहले से तलाकशुदा है जबकि युवक अविवाहित है।

Published on:
14 Aug 2018 07:59 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली