बीकानेर

सफाईकर्मी ने सीवरेज चैम्बर खोला, तो फटी रह गई आंखें, अंदर से निकले 500-500 के नोट, फिर तो…

सफाई कर्मचारी ने सीवरेज लाइन की सफाई के लिए ढक्कन को उठाया तो अंदर 500-500 रुपए के नोट तैरते दिखे।
less than 1 minute read
Feb 28, 2026
500 notes
500 notes

शहर की पॉश कॉलोनी अंत्योदयनगर ने शनिवार दोपहर उस समय खलबली मच गई जब सार्वजनिक शौचालय के पास सीवरेज चैम्बर से 500-500 रुपए के नोट बरामद हुए। सफाई कर्मचारी ने सीवरेज लाइन की सफाई के लिए ढक्कन को उठाया तो अंदर 500-500 रुपए के नोट तैरते दिखे। सफाईकर्मी ने तुरंत इसकी सूचना मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक लोगों की भीड़ भी सीवरेज चैम्बर के चारों तरफ जुट गई। परन्तु, सफाईकर्मी ने किसी को चैम्बर का ढक्कन नहीं हटाने दिया। पुलिस के अनुसार, किसी राहगीर ने सबसे पहले चैम्बर में नोट पड़े होने की सूचना दी।

ऐसे सामने आया मामला

मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि अंत्योदय नगर में जवाहर पार्क के पास सीवरेज लाइन जाम हो गई थी। निगम के सफाईकर्मी पहुंचे और सीवरेज चैम्बर का ढक्कन खोला तो अंदर 500-500 के नोट तैरते दिखे। सफाईकर्मी शंभू ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नोटों को बाहर निकाला। करीब सवा लाख रुपए नोट मिले हैं। नोट कीचड़ से सने होने से उनकी गिनती नहीं हो पाई है। फिलहाल नोटों को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त सूखने के लिए रखे हैं। इसके साथ ही नोट असली हैं या नकली, इसकी भी जांच कराएंगे।

एक के बाद दूसरे चैम्बर को खोला...

सीवरेज चैम्बर में नोट होने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान एक चैम्बर पर सफाई कर्मचारी खड़े होने पर लोगों ने करीब 20 फीट दूर दूसरे चैम्बर का ढक्कन हटाया। उसमें भी अंदर नोट तैरते दिखे। हालांकि लोग नोट निकाल कर ले जाते, इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। चैम्बर से कुछ नोटों के टुकड़े भी मिले हैं। यह नोट सीवरेज लाइन में किसने डाले, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
28 Feb 2026 07:21 pm
Published on:
28 Feb 2026 07:21 pm