बाइक रिव्‍यूज

25 मार्च को भारत में नहीं लांच होगी 2020 Triumph Street Triple RS, कोरोना वायरस बना वजह

कोरोना वायरस दुनिया के तमाम देशों में अपने पैर पसार रहा है और कंपनी नहीं चाहती कि लॉन्चिंग की वजह से कोई इसकी चपेट में है ऐसे में बाइक की लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया गया।

2 min read
Mar 24, 2020
2020 Triumph Street Triple RS Launching Postponed

नई दिल्ली: जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी ट्रायंफ ( Triumph ) 25 मार्च को भारत में अपनी 2020 Triumph Street Triple RS बाइक को लॉन्च ( Triumph Street Triple RS Launch ) करने वाली थी जिसे अब टाल दिया गया है। दरअसल कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी होने की वजह से कंपनी ने इस लॉन्चिंग को टालने का फैसला किया है। कोरोना वायरस दुनिया के तमाम देशों में अपने पैर पसार रहा है और कंपनी नहीं चाहती कि लॉन्चिंग की वजह से कोई इसकी चपेट में है ऐसे में बाइक की लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया गया। आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को bs6 इंजन से अपडेट कर दिया है और कई सारे बड़े बदलावों के साथ इसे लांच करने को तैयार है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोनावायरस का असर कम होने के बाद कंपनी इसकी नई लांच डेट का ऐलान करेगी।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो कंपनी इस बाइक में 765 cc का इन-लाइन ट्रिपल इंजन ऑफर कर सकती है जो 11,750 rpm पर 121 bhp की मैक्सिमम पावर और 9,350 rpm पर 79 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई बाइक मौजूदा बाइक से स्टाइल के मामले में काफी अलग होगी। इस बाइक की हेडलाइट पर इस बार आइब्रो एलईडी डीआरएल ( LED DRL ) लाइन देगी। इस के साथ ही बाइक में नया TFT इस्ट्रूमेंट कंसोल, नये बॉडी पैनल्स, फ्लाइस्क्रीन, साइड पैनल्स, सीट काउल और बेली पैन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इस बाइक का वजह 187 किलोग्राम है।

कीमत

कीमत ( Triumph Street Triple RS Price in India ) ( Triumph Street Triple RS 2020 Price in India ) की बात करें तो ऐसी उम्म्मीद लगाईं जा रही है कि भारत में इस बाइक की कीमत 11.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम, इंडिया) हो सकती है।

Published on:
24 Mar 2020 06:50 pm
Also Read
View All