बाइक रिव्‍यूज

Bajaj Discover 110 cc और 125 cc का प्रोडक्शन बंद, अब नहीं खरीद पाएंगे आप

1 अप्रैल 2020 से लागू हुए नए bs6 नॉर्म्स के बाद से अभी तक इन दोनों बाइक्स का अपडेट bs6 वर्जन मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी ने इस बाइक को बंद कर दिया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 4:58 PM IST
Bajaj Discover
Bajaj Discover

नई दिल्ली: भारत में बजाज ( Bajaj Auto ) ने अपनी पॉपुलर बाइक बजाज डिस्कवर 110 ( Bajaj Discover 110 ) सीसी और डिस्कवर 125cc ( Bajaj Discover 125 ) का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। इन दोनों ही बाइक्स को भारतीय ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद किया जाता था क्योंकि यह बेहतरीन माइलेज देती है साथ में बेहद ही किफायती हैं।

1 अप्रैल 2020 से लागू हुए नए bs6 नॉर्म्स के बाद से अभी तक इन दोनों बाइक्स का अपडेट bs6 वर्जन मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी ने इस बाइक को बंद कर दिया है क्योंकि कंपनी ने अपनी ज्यादातर बाइट्स को बी एस सिक्स नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट कर दिया है।

आपको बता दें कि बजाज डिस्कवर कंपनी की एक बेहद ही पॉपुलर बाइक है और कंपनी ने इसे डिस्कंटीन्यू क्यों किया है इसे लेकर लोग भी हैरान है क्योंकि इस बाइक की ग्रामीण इलाकों में काफी बिक्री होती थी और यह जबरदस्त माइलेज भी देती है।

बजाज डिस्कवर ( Bajaj Discover ) ब्रांड में 100cc , 125cc, 135cc और 150cc मॉडल बनाता है लेकिन साल 2018 में 110 और 125cc मॉडल को भी ऐड किया गया था।

कंपनी की तरफ से इन बाइक्स के बंद होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अगर बाद में कंपनी इन बाइक्स का अपडेट वर्जन ले आए तो कोई हैरानी की बात नहीं है।

Published on: