बाइक रिव्‍यूज

मार्केट में तहलका मचाने आ गय़ा Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

वैसे तो इस स्कूटर को पहले ही दुनिया के सामने पेश किया जा चुका है लेकिन आधिकारिक तौर पर आज इसे लॉन्च किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2020, 3:26 PM IST
bajaj chetak electric
bajaj chetak electric

नई दिल्ली: 14 सालों के बाद Bajaj Chetak एक बार फिर से सड़कों पर रफ्तार भरने को तैयार है वो भी नए अवतार में। जी हां इलेक्ट्रिक Bajaj Chetak ने आज एक बार फिर से भारतीय मार्केट में एंट्री ली है । वैसे तो इस स्कूटर को पहले ही दुनिया के सामने पेश किया जा चुका है लेकिन आधिकारिक तौर पर आज इसे लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे 1 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है। बजाज ऑटो ने इस स्कूटर को इलेक्ट्रिक ब्रैंड Bajaj Urbanite के तहत पेश किया है। इसकी बुकिंग कल यानी 15 जनवरी से शुरू होगी। 2 हजार रुपये में कंपनी की वेबसाइट से चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक किया जा सकेगा।

इस स्कूटर को कंपनी ने अर्बन और प्रीमियम दो वेरियंट में 6 कलर ऑप्शन में पेश किया है। ड्रम ब्रेक वाले अर्बन वेरियंट की कीमत 1 लाख और disc ब्रेक वाले प्रीमियम वेरियंट की कीमत 1.15 लाख रुपये है।

लुक् और डिजाइन- रेट्रो स्टाइलिंग वाले इस स्कूटर को बनाने में सॉलिड स्टील फ्रेम और हार्ड शीट मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इसके हेडलैंप को गोलाकार रखा गया है तथा प्रीमियम फील देने के लिए मिरर व फ्रंट फेंडर में क्रोम का प्रयोग किया गया है।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) की सुविधा दी गयी है। इस तकनीक के माध्यम से रिमोट स्टार्ट, जियो फेंसिंग, स्कूटर खोजने का फीचर तथा लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

वहीं टेक्निकल स्पेसीफिकेशन की बात करें तो नई चेतक में सस्पेंसन के लिए सामने हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क व पिछले हिस्से में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर लगाए गए है। वहीं इस स्कूटर में ट्यूबलेस टायर का प्रयोग किया गया है तथा इस पर 12 इंच का पहिये लगाए गए है।

बैटरी - बजाज चेतक का इलेक्ट्रिक मोटर 5.36 bhp का पीक पावर और 16 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर में 3kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इसकी बैटरी को स्वैप नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे घर के स्टैंडर्ड 15A पावर सॉकिट से चार्ज किया जा सकता है। आपको बता दें कि बजाज की इस बैटरी की क्षमता 70000 किमी की है। और इस बैटरी को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

नई चेतक इलेक्ट्रिक में Eco और Sport मोड दिया गया है। ये स्कूटर फुल चार्ज होने पर Eco मोड में 95 किलोमीटर तक का रेंज प्रदान करेगी वहीं Sport मोड में ड्राइव करने पर ये स्कूटर 85 किलोमीटर तक चल सकेगी। इस ड्राइविंग रेंज के साथ नई बजाज चेतक इलेक्ट्रिक सीधे तौर पर Ather 450 को टक्कर देगी। इस स्कूटर पर 3 साल या 50 हजार किलोमीटर की वॉरंटी मिलेगी। बजाज इस स्कूटर की 3 फ्री सर्विस देगा।

2020 के अंत तक ये स्कूटर देश के सभी शहरों में मिलने लगेगा लेकिन शुरूआत में ये सिर्फ पुणे और बैंग्लौर में मिलेगा।

Updated on:
14 Jan 2020, 3:26 PM IST
Published on: