बाइक रिव्‍यूज

Bajaj Pulsar 125 BS6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर तक सब कुछ

इस बाइक के ड्रम वेरिएंट को 68,762 रुपये और Disc वेरिएंट को 73,088 रुपये की कीमत में लॉन्च कीटा गया है। पुरानी बाइक्स के मुकाबले नई BS6 बाइक की कीमत में 5000 से 6000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

2 min read
Feb 11, 2020
Bajaj Pulsar 125 Neon BS6

नई दिल्ली: भारत में ( Bajaj Bikes ) की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। इन बाइक्स में हाल ही में लॉन्च की गई Bajaj Pulsar 125 Neon भी शामिल है। पल्सर 125 को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है जिसके बाद अब कंपनी ने इसे BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इस बाइक के ड्रम वेरिएंट को 68,762 रुपये और Disc वेरिएंट को 73,088 रुपये की कीमत में लॉन्च कीटा गया है। पुरानी बाइक्स के मुकाबले नई BS6 बाइक की कीमत में 5000 से 6000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

इंजन और पावर

मौजूदा Pulsar 125 में 124.38 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 2-वॉल्व इंजन दिया है और यह इंजन 8,500rpm पर 12 hp और 6,500rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई Pulsar 125 Neon में फीचर्स के तौर पर क्लास लीडिंग, शार्प और स्पोर्टी अपीयरेंस के लिए क्लिप-ऑन हैंडलबार्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक प्राइमरी किक दिया गया है, जिससे राइडर किसी भी गियर में सिर्फ क्लच दबाकर बाइक स्टार्ट कर सकता है। इसके अलावा दूसरा क्लास लीडिंग फीचर यह है कि टॉप स्पीड में भी यह कम वाइब्रेशन करती है। यह बाइक तीन कलर विकल्प Neon Blue, Solar Red और Platinum Silver के साथ एक ड्रम और एक ***** ब्रेक वेरिएंट के विकल्प के साथ उपलब्ध है।

इस वजह से बढ़ी है कीमत

आपको बता दें कि Pulsar 125 की कीमतों में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी इसलिए हुई है क्योंकि इसमें कार्बोरेटर और फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में अपडेट किया हुआ एग्जॉस्ट सिस्टम भी दिया गया है। यही वजह है कि बाइक की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है। अगर बात करें इस बाइक के लुक्स की तो इसमें आपको बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।

Published on:
11 Feb 2020 02:14 pm
Also Read
View All