बाइक रिव्‍यूज

BS6 TVS Radeon भारत में लॉन्च, मिलेगा पहले से कहीं ज्यादा माइलेज

TVS Radeon BS6 Engine में कंपनी ने इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं जिनमें नया फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी शामिल है
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2020, 10:10 AM IST
TVS Radeon BS6 launched
TVS Radeon BS6 Launched

नई दिल्ली: दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने भारत में अपनी बेहतरीन बाइक TVS Radeon को bs6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग से लेकर अब तक TVS Radeon को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है इस बाइक की खासियत।

इंजन और पावर

नई TVS Radeon BS6 Engine में कंपनी ने इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं जिनमें नया फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी शामिल है जिसे इंजन में ऐड किया गया है। इस बाइक में कंपनी ने 109.7 सीसी का जन्म दिया है जो 8.08 बीएचपी की पावर और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्च जनरेट करता है।

TVS Radeon BS6 4 स्पीड गियर बॉक्स से लैस है। इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी ऐड होने के बाद अब यह बाइक पहले से कहीं ज्यादा माइलेज देगी।

कंपनी का ऐसा दावा है कि एक बार टैंक फुल करवाने के बाद यह बाइक तकरीबन 700 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है जो कि काफी लंबी दूरी है।

कीमत

कीमत ( TVS Radeon BS6 Price ) की बात करें तो इस बाइक को 64,992 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Published on: