बाइक रिव्‍यूज

महज 10 हजार में Apache तो 6,700 में मिल रही Pulsar जैसी बाइक्स, लॉकडाउन में ही करें बुक

ड्रूम पर बजाज पल्सर 180 सीसी का 2009 मॉडल अवेलेबल है जो अब तक 10000 किलोमीटर चल चुका है। वेबसाइट पर इस बाइक को महज ₹18000 में बेचा जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2020, 4:02 PM IST
Used Bike in Cheap Price
Used Bike in Cheap Price

नई दिल्ली: भारत में हर तरह की बाइक्स की लंबी रेंज मौजूद है। यहां तक कि हर बजट रेंज में बाइक्स अवेलेबल है। ऐसे में आप अगर महंगी बाइक नहीं खरीद सकते तो आपके लिए कम कीमत बाइक्स भी अवेलेबल है।

लेकिन अगर आप कम कीमत में महंगी वाली बाइक्स खरीदना चाहते हैं तो हम आपको ऐसा करने का तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल कुछ ऐसी वेबसाइट से जहां पर आप महंगी यूज्ड बाईक्स कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह वेबसाइट ड्रूम जहां यूज्ड बाईक्स ( Second Hand bikes ) मिलती हैं। यह बाइक्स काफी अच्छी कंडीशन में होती हैं और आप इन्हें ऑनलाइन बुक भी कर सकते हैं। ऐसी ही कुछ बाइक्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें आप महक 6000 में खरीद सकते हैं।

Bajaj Pulsar 180 cc : ड्रूम पर बजाज पल्सर 180 सीसी का 2009 मॉडल अवेलेबल है जो अब तक 10000 किलोमीटर चल चुका है। वेबसाइट पर इस बाइक को महज ₹18000 में बेचा जा रहा है।

Bajaj Pulsar 150 cc : droom पर बजाज पल्सर 150cc का 2004 मॉडल अवेलेबल है जो अब तक 81000 किलोमीटर चल चुका है। वेबसाइट पर इस बाइक के लिए 6700 रुपए मांगे जा रहे हैं।

TVS Apache 150 cc : इस वेबसाइट पर टीवीएस अपाचे 150cc आसानी से अवेलेबल है। वेबसाइट पर टीवीएस अपाचे का 2009 मॉडल अवेलेबल है जो अब तक 71000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुका है। वेबसाइट पर इस बाइक को ₹10200 में बेचा जा रहा है।

Published on: