बाइक रिव्‍यूज

ये हैं भारत की सबसे सस्ती बाइक्स, इन्हें चलाने का खर्च है बेहद कम

Cheap Bikes की बड़ी रेंज भारत में है मौजूद ये बाइक्स देती हैं जबरदस्त माइलेज इन बाइक्स को खरीदना है बेहद ही आसान

2 min read
Sep 23, 2019

नई दिल्ली: अगर आप ट्रैफिक में फंसे बगैर अपनी मंज़िल तक पहुंचना चाहते हैं और आपको महंगी बाइक भी नहीं खरीदनी है तो आज हम आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चलाने का खर्च बेहद ही कम है और इन बाइक्स की कीमत भी बेहद ही कम है। तो चलिए आज जानते हैं कि कौन सी हैं ये भारतीय बाइक्स।

होंडा सीडी 110 ( Honda CD110 ) : इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 44,525 रुपये है। होंडा की ये बाइक डिजाइन में बेहतरीन होने के साथ-साथ किफायती भी है। इस बाइक में 110 सीसी का इंजन है जो 8.63 बीएचपी की पावर और 8.25 एनएम का टार्क जनरेट करता है। ये बाइक प्रति लीटर में 74 किमी की माइलेज देती है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 44,525 रुपये है।

टीवीएस स्पोर्ट ( TVS Sport ) : टीवीएस की इस बाइक को माइलेज के मामले में सबसे आगे माना जाता है। इस बाइक में 100 सीसी का इंजन है जो 7.8 पीएस की पावर और 7.8 एनएम का टार्क जनरेट करता है। ये बाइक प्रति लीटर में 95 किमी की माइलेज देती है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 36,880 रुपये है।

बजाज प्लेटिना ( Bajaj Platina ) : बजाज की प्लेटिना में समय के साथ-साथ बदलाव होते रहे हैं। इस बाइक में 102 सीसी का इंजन है जो कि 8.2 पीएस की पावर और 8.6 एनएम का टार्क जनरेट करता है। ये बाइक प्रति लीटर में 104 किमी की माइलेज देती है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 42,640 रुपये है।

बजाज सीटी 100 ( Bajaj CT100 ) : बजाज की ये बाइक एक काफी सस्ती बाइक होने के साथ-साथ किफायती बाइक भी है। बजाज की इस बाइक में 100 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8.2 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टार्क जनरेट करता है। ये बाइक प्रति लीटर में 99.10 किमी की माइलेज देती है। इस बाइक की कीमत एक्स शोरूम लगभग 32,000 रुपये है।

Published on:
23 Sept 2019 05:03 pm
Also Read
View All