बाइक रिव्‍यूज

नई जैसी मिलेगी सेकेण्ड हैण्ड बाइक, बस फॉलो करें सिंपल ट्रिक्स

सेकंड हैंड बाइक में वैसे तो किसी तरह की कोई कमी नहीं होती लेकिन कई बार लोग सेकंड हैंड बाइक खरीदने ( buy Second Hand Bike ) ( second hand bike and scooters ) में धोखा खा जाते हैं और फिर उन्हें मनचाही क्वालिटी नहीं मिलती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 5:33 PM IST
second hand bike
second hand bike

नई दिल्ली: आजकल लोग बाइक पर पैसे खर्च करना पसंद नहीं करते हैं, ऐसे में लोग सेकंड हैंड बाइक खरीदते हैं। सेकंड हैंड बाइक में वैसे तो किसी तरह की कोई कमी नहीं होती लेकिन कई बार लोग सेकंड हैंड बाइक खरीदने ( buy Second Hand Bike ) ( second hand bike and scooters ) में धोखा खा जाते हैं और फिर उन्हें मनचाही क्वालिटी नहीं मिलती है।

अगर आप भी सेकंड हैंड बाइक ( Second Hand Bike ) खरीदने जा रहे हैं और चाहते हैं कि बाइक बेहतरीन क्वालिटी की मिले तो आपको बाइक खरीदते समय कुछ रूल्स फॉलो करने चाहिए ऐसे में आप कभी धोखा नहीं खाएंगे और आपको जो बाइक मिलेगी वह सालों साल आपका साथ निभाएगी।

हमेशा चेक करें पेपर्स: सेकंड हैंड बाइक खरीदते समय अपना पेपर वर्क कंप्लीट रखें, इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि बाइक कितनी पुरानी है।

चलाकर जरूर देखें: कभी भी बाइक बिना चलाए हुए ना खरीदें जब भी आप सेकंड हैंड बाइक खरीदने जाएं तो हमेशा बाइक को खुद चलकर टेस्ट करें इससे आपको बाइक की कंडीशन का अंदाजा लग जाएगा।

बाइक पार्ट्स को करें चेक: हमेशा बाइक खरीदते समय इसके पार्ट्स को चेक करें कई बार सेकंड हैंड बाइक में लोग नकली पार्ट्स लगा कर भेज देते हैं और बाद में यह खराब हो जाते हैं जिससे ग्राहक को काफी नुकसान होता है ऐसे में हमेशा बाइक के पार्ट्स चेक करके ही इसे खरीदें।

पेंट करें चेक: कई बार लोग भाई को अच्छे दाम में बेचने के लिए पुरानी बाइक पर नया प्रिंट करवा देते हैं ऐसे में आप हमेशा बाइक के पेंट को चेक करें और अंदरूनी हिस्सों तक चेक करें। इससे अगर बाइक के किसी हिस्से में जंग लगा होगा तो वह आपको पता चल जाएगा।

Updated on:
22 Mar 2020, 5:33 PM IST
Published on: