बाइक रिव्‍यूज

इस वजह से बार-बार खराब हो जाता है बाइक का फ्यूल इंडिकेटर

बाइक का फ्यूल इंडिकेटर इस वजह से हो जाता है खराब डिस्प्ले में नहीं दिखाता है फ्यूल की सही रीडिंग इन तरीकों से फिट रख सकते हैं फ्यूल इंडिकेटर
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2019, 6:44 PM IST
bike fuel indicator

नई दिल्ली: अगर आप बाइक चलाते हैं तो आपने कई बार नोटिस किया होगा कि आपकी बाइक का फ्यूल इंडिकेटर ठीक से काम नहीं कर रहा होता है या फिर खराब हो जाता है। ऐसा क्यों होता है इसके बारे में आपमें से ज्यादातर लोगों को अंदाज़ा भी नहीं होता है। तो चलिए आज हम बता देते हैं कि आखिर फ्यूल इंडिकेटर खराब होने के पीछे वजह क्या होती है।

दरअसल फ्यूल इंडिकेटर हमें बाइक के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर जो रीडिंग देता है वो एक फ्यूल गेज की मदद से मिलती है जो फ्यूल टैंक में लगा होता है। ये रीडिंग ये बताती है कि फ्यूल टैंक में कितना पेट्रोल बचा हुआ है और अगर ये फ्यूल गेज ठीक तरह से काम ना करे तो आपको गलत रीडिंग मिलने लगती है या फिर ये बिल्कुल ही बंद हो जाती है।

फ्यूल गेज खराब होने से

कई बार गलत तरीके से फ्यूल भरवाने से फ्यूल गेज टूट जाता है या खराब हो जाता है जिसकी वजह से जब भी आप फ्यूल भरवाते हैं तो आपको डिस्प्ले में सही रीडिंग नहीं दिखाती है और आपको पता ही नहीं चल पाता है और फ्यूल ख़त्म हो जाता है। ऐसे में अगर डिस्प्ले में रीडिंग ना दिखाई दे तो आपको फ्यूल गेज चेक करवा लेना चाहिए।

कम फ्यूल भरवाने से

कई लोग समय से अपनी बाइक का फ्यूल नहीं भरवाते जिससे बाइक का फ्यूल गेज धीरे-धीरे खराब होने लगता है। दरअसल एक लिमिट से कम फ्यूल रखने पर फ्यूल टैंक का फ्यूल गेज खराब हो जाता है ऐसे में आपको कभी भी फ्यूल की सही रीडिंग नहीं मिलती है।

Published on: