बाइक रिव्‍यूज

ऐसे चलाएंगे बाइक तो मिलेगा जबरदस्त माइलेज, आज ही बदल डाले आदत

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अपनी आदत बदल कर बाइक का माइलेज बढ़ाया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2020, 7:50 PM IST
untitled-1_1.jpg

नई दिल्ली: कुछ लोग की नई बाइक बहुत जल्दी ही माइलेज देना बंद कर देती है। ज्यादातर लोग समझ भी नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है जबकि उन्हीं की आदतों की वजह से बाइक का माइलेज कम हो जाता। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अपनी आदत बदल कर बाइक का माइलेज बढ़ाया जा सकता है।

धूप में पार्क करने से बचें-

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी बाइक को कहीं भी पार्क कर देते हैं। उन्हें लगता है कि मौसम का उनकी बाइक पर असर नहीं होगा लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप अपनी बाइक को धूप में खड़ी करते हैं तो उस बाइक का पेट्रोल अपना रूप बदलकर गैस फॉर्म में तब्दील हो जाता है और हवा में उड़ जाता है। यानि आपका नुकसान होता है । इसलिए अपनी गाड़ी को धूप में खड़ी करने से बचें।

ब्रेक पेडल को दबाकर न रखें-

कुछ लोग ब्रेक पैडल को लगातार दबाकर बाइक चलाते हैं जो बिल्कुल ठीक नहीं है। इससे आगे बढ़ने के लिए ज्यादा फोर्स की जरूरत पड़ती है। और ज्यादा फ्यूल की खपत होती है।

स्पीड और गियर का कॉंबिनेशन समझे-

लोग स्पीड बढ़ाते जाते हैं लेकिन गियर को इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। यानि हाई स्पीड में लो गियर ये कांबिनेशन आपकी बाइक के माइलेज के लिए खतरनाक है। यानि ऐसा करने पर बाइक पानी की तरह पेट्रोल पीती है।

क्लच का इस्तेमाल कम करें- अक्सर देखने में आता है कि लोग हाफ क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं जिससे माइलेज पर नेगेटिव असर पड़ने के साथ इंजन को भी नुकसान होता है।

बाइक को बंद करने की आदत डालें-

बाइक अगर 30 सेकेंड से ज्यादा वक्त के लिए खड़ी करनी है तो इंजन को बंद कर दे ताकि फ्यूल की खपत न हो । इसके अलावा आप इंजन को कवर न करें क्योंकि सफाई के लिए आप कवर करते हैं लेकिन इससे इंजन देर से ठंडा होता है और फ्यूल की खपत होती है।

Published on: