बाइक रिव्‍यूज

Hero का शानदार ऑफर, मात्र 999 रुपए में घर ले जाएं कोई भी स्कूटर

बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां अलग-अलग ऑफर लेकर आ रही है। इसी कड़ी में हीरो अब एक नया ऑफर लाया है जिसके तहत मात्र 999 रुपए में आप कोई भी स्कूटर घर ला सकते हैं।
less than 1 minute read
Aug 26, 2019
hero_scooters.jpg

नई दिल्ली: दुपहिया वाहनों में Hero मोटोकॉर्प एक बड़ा नाम है। अब कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है जिससे आप हीरो का कोई भी स्कूटर मात्र 999 रुपए खर्च करके खरीद सकते हैं। कंपनी “हीरो स्कूटर्स महा कार्निवल” के नाम से अपने सभी स्कूटर्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

ये है पूरा ऑफर-

हीरो मोटोकॉर्प ने “हीरो स्कूटर्स महा कार्निवल” में ग्राहकों के लिए कम डाउन पेमेंट का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में कस्टमर्स को मात्र 999 रुपये की कम डाउन पेमेंट देकर अपना पसंदीदा स्कूटर को खरीद सकता है। और बाकी बची राशि को आसान EMI में चुका सकता है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने कस्टमर्स को डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी फैसिलिटी भी दे रही है।

31 अगस्त तक वैलिड है ऑफर-

ये ऑफर मात्र 31 अगस्त तक वैलिड है । इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 4000 रुपये स्पेशल एक्सचेंज बेनेफिट या 2000 रुपये का लॉयल्टी बेनेफिट ऑफर भी पेश किया है। इसके अलावा अगर आप पेटीएम से अपना स्कूटर बुक करते हैं तो आपको 8500 रुपये के डिस्काउंट वाउचर मिलेंगे जिन्हें आप अलग-अलग जगहों पर चला सकते हैं।

Updated on:
26 Aug 2019 01:20 pm
Published on:
26 Aug 2019 01:20 pm