बाइक रिव्‍यूज

गलती से भी धूप में ना खड़ी करें बाइक, होता है नुकसान

धूप में बाइक पार्क करने की वजह से इसके कई पार्ट्स को नुकसान पहुंचता है जिनकी वजह से आपको आए दिन मैकेनिक के चक्कर काटने पड़ते हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2020, 7:24 PM IST
photo_2020-04-11_06-52-56.jpg

नई दिल्ली: ज्यादातर लोग जो बाइक चलाते हैं वह जब भी कहीं जाते हैं तो अगर उन्हें पार्किंग में जगह ना मिली तो वह बाहर धूप में ही अपनी बाइक पार्क कर देते हैं लेकिन ऐसा करना बाइक को नुकसान पहुंचाता है।

दरअसल धूप में बाइक पार्क करने की वजह से इसके कई पार्ट्स को नुकसान पहुंचता है जिनकी वजह से आपको आए दिन मैकेनिक के चक्कर काटने पड़ते हैं तो आज हम आपको ऐसी दिक्कतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाइक को धूप में पार्क करने की वजह से होती है।

पेट्रोल

बाइक को धूप में पार्क करने की वजह से पेट्रोल टैंक जल्दी खाली होता है। दरअसल धूप की वजह से पेट्रोल गर्म होकर भाप बन जाता है और टैंक से निकल जाता है और आपको बार-बार टैंक फुल करवाना पड़ता है।

बैटरी होती है खराब

तेज धूप में बाइक पर करने की वजह से बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और यह डिस्चार्ज होने लगती है और लंबे समय तक अगर ऐसा किया जाए तो यह खराब हो जाती है और चार्जिंग में दिक्कत आती है।

टायर पर पड़ता है बुरा असर

अगर ज्यादा देर तक बाइक धूप में खड़ी रखी जाए तो इसके टायर में प्रेशर बढ़ता है और यह फट सकते हैं या फिर यह पंक्चर भी हो जाते हैं यहां तक कि ट्यूब भी खराब हो जाती है।

बॉडी पेंट

अगर आपने नई बाइक खरीदी है और इसे लगातार धूप में पार्क कर रहे हैं तो इससे बाइक का पेंट खराब होता है और कुछ ही दिन में यह उखाड़ने लगता है और इससे आपकी बाइक बेहद खराब दिखती है।

Published on: