बाइक रिव्‍यूज

इन वजहों से भारतीयों की पहली पसंद है Royal Enfield की बाइक्स

Royal Enfield Bike को भारत में किया जाता है पसंद इन बाइक्स की भारत में है काफी डिमांड मजबूत बॉडी के साथ मिलती है जबरदस्त पावर

less than 1 minute read
Dec 23, 2019
Royal Enfield Bike
Royal Enfield Bike

नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड ( royal enfield ) की बाइक्स का भारत में जबरदस्त क्रेज़ है और इन बाइक्स को युवा हाथो-हाथ खरीदते हैं। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड को भारत में काफी पसंद किया जाता है। बहुत से लोग ये बात नहीं जानते होंगे कि इन बाइक्स की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा कैसे है। तो चलिए आज हम ही आपको बता देते हैं कि भारतीय क्यों इन बाइक्स को पसंद करते हैं।

कम्फर्टेबल डिजाइन

अगर आप किसी अन्य बाइक से एडवेंचर पर जाते हैं तो कुछ घंटे बाइक चलाने के बाद आपको थकान महसूस होने लगती है। ऐसा बाइक के डिजाइन की वजह से होता है। जबकि रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के साथ ऐसी दिक्कत नहीं है और आप इन बाइक्स पर लंबी दूरी का सफर तय कर सकते हैं और इसके बावजूद आपको थकान नहीं होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को बेहद कम्फर्टेबल डिजाइन दिया गया है।

जबरदस्त स्टेबिलिटी

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स काफी वजनदार मानी जाती हैं लेकिन जब ये सड़क पर चलती हैं तो बेहतरीन स्टेबिलिटी देती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस बाइक का इंजन बाइक के काफी नीचे की तरफ लगाया जाता है जिससे बाइक ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्टेबल रहती है।

पावरफुल इंजन

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स में पावरफुल इंजन दिया जाता है जो कीचड़ और मिट्टी वाली सड़कों पर भी बाइक को फंसने नहीं देता है और बाइक राइडर को बिना किसी दिक्कत के बाइक चलाने की आजादी देता है।

मजबूत बॉडी

कई बार राइडिंग के दौरान आप अपना संतुलन खो देते हैं और बाइक में ठोकर लग जाती है लेकिन मजबूत डिजाइन होने की वजह से रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।

Published on:
23 Dec 2019 04:26 pm